भाजपा विधायकों में एक भी मुख्यमंत्री बनने लायक नहीं : 10 दिनों में भी सीएम नहीं चुन पाई भाजपा, सरकार चलाने के लिए इनके पास चेहरा नहीं ; दिल्ली में सरकार को लेकर क्या बोली अतिशी?

नरेन्द्र मोदी को 48 विधायकों में से किसी पर भी भरोसा नहीं

भाजपा विधायकों में एक भी मुख्यमंत्री बनने लायक नहीं : 10 दिनों में भी सीएम नहीं चुन पाई भाजपा, सरकार चलाने के लिए इनके पास चेहरा नहीं ; दिल्ली में सरकार को लेकर क्या बोली अतिशी?
आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता और दिल्ली की कार्यवाहक मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि चुनाव परिणाम के 10 दिन बाद भी भाजपा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम का चयन नहीं कर पाई है

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता और दिल्ली की कार्यवाहक मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि चुनाव परिणाम के दस दिन बाद भी भाजपा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम का चयन नहीं कर पाई है। आतिशी ने संवाददाता सम्मेलन कर सोमवार को कहा कि पिछले 10 दिन से मुख्यमंत्री को चयन नहीं कर पाने से यह साबित हो गई कि भाजपा के विधायकों में से एक भी मुख्यमंत्री बनने लायक नहीं है। 

उन्होंने कहा कि दिल्ली चुनाव के नतीजे आए हुए 10 दिन बीत चुके हैं। दिल्ली की जनता इंतजार करती रह गई लेकिन भाजपा मुख्यमंत्री पर कोई फैसला नहीं ले पाई। उन्होंने कहा कि आज यह साबित हो गया है कि भाजपा के पास दिल्ली सरकार चलाने के लिए कोई चेहरा नहीं है। अगर उनके पास मुख्यमंत्री बनने लायक ही नहीं है तो सरकार कैसे चलाएंगे। आप नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 48 विधायकों में से किसी पर भी भरोसा नहीं है। उन्हें पता है कि इन विधायकों में से कोई भी सरकार चलाने की योग्यता नहीं रखता है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को आए जिसमें भाजपा को 48 सीटें मिली जबकि सत्तरुढ आम आदमी पार्टी को 22 सीटें मिली है।

Tags: BJP atishi

Post Comment

Comment List

Latest News

एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल
एसएमएस मेडिकल कॉलेज के ऑर्थोपेडिक्स विभाग ने एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी कर उपलब्धि हासिल की। 8...
भारत के लिए राहतभरी खबर: होर्मुज खुलते ही तेल और उर्वरक से लदे 11 जहाज सुरक्षित लौटे, ऊर्जा संकट की आशंका घटी
ईरान की कूटनीतिक पहल: आईएईए निरीक्षकों को मंज़ूरी देने से किया इनकार, अमेरिकी उपराष्ट्रपति के बयान का किया खंड़न
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद: कांग्रेस का भाजपा-आरएसएस पर तीखा हमला, आलोक शर्मा ने कहा- जिन लोगों ने प्रभु श्रीराम को नहीं छोड़ा, वे देश को क्या छोड़ेंगे 
अजमेर में भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को किया याद
पल्स पोलियो अभियान : जयपुर जिले के 4064 बूथों पर 4 लाख 60 हज़ार से अधिक नौनिहाल गटकेंगे दो बूंद ज़िन्दगी की
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़े एक्शन की तैयारी: SIT ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट, ट्रस्ट को दोबारा गठित करने की सिफारिश