मध्य प्रदेश में लोग दूषित पानी पीने को मजबूर : कई लोगों की मृत्यु, कांग्रेस ने कहा- समस्या पर ध्यान नहीं दे रही सरकार

कांग्रेस ने आरोप लगाया

मध्य प्रदेश में लोग दूषित पानी पीने को मजबूर : कई लोगों की मृत्यु, कांग्रेस ने कहा- समस्या पर ध्यान नहीं दे रही सरकार

राज्य सरकार की अनदेखी के कारण लोगों को मजबूरन गंदा पानी पीना पड़ रहा है जिसके कारण यह दुखद खबर आ रही है।

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा कि मध्य प्रदेश में लोग सरकार की लापरवाही के कारण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं, जिसके कारण कई लोगों की मृत्यु हो गई और अन्य कई बीमार हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्या पर ध्यान नहीं दे रही है। कांग्रेस ने यहां आरोप लगाया कि मोदी सरकार स्वच्छ पेयजल देने का नारा तो बुलंद करती है, लेकिन मध्य प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार में दूषित पानी पीने से आठ लोगों की मौत हो गई। इंदौर में लोग शिकायत करते हुए साफ पानी की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार ध्यान नहीं दे रही है। राज्य सरकार की अनदेखी के कारण लोगों को मजबूरन गंदा पानी पीना पड़ रहा है, जिसके कारण यह दुखद खबर आ रही है।

पार्टी ने कहा है कि इंदौर में दूषित पानी पीने से लोगों की मौत हुई और कई बीमार हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इसे सरकार की लापरवाही करार दिया और कहा कि उसकी बेरुखी का खामियाजा निर्दोष जनता भुगत रही है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार दावा करती है कि दूषित पानी की वजह से बीमार लोगों का मुफ्त इलाज किया जा रहा है लेकिन असलियत इसके उलट है। जब तक पीड़ति परिवार अस्पताल में पैसे नहीं जमा कर रहे, उन्हें डिस्चार्ज नहीं किया जा रहा है। सरकार ने पीड़ितों को उनके हाल पर छोड़ दिया है।

मध्य प्रदेश के दूषित जल से पीड़ति लोगों ने पटवारी से मुलाकात की और उन्हें अपनी पीड़ा बताई है। उन्होंने पीड़ितों की शिकायतें सुनी और हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। पार्टी ने कहा है कि भाजपा न सिर्फ लोगों की जान से खिलवाड़ कर रही है, बल्कि ऐसे संवेदनशील मामले में प्रचार करने से बाज नहीं आ रही है। कांग्रेस का कहना है कि जिन लोगों की गंदा पीने से जान गयी है। राज्य सरकार ने उनके परिजनों को दो-दो लाख रुपए की मदद दी है। उनका कहना है कि  ऐसा कर राज्य के मुख्यमंत्री ने लोगों की जान की कीमत दो लाख रुपए लगाई है। 

Tags: water

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनाल्ड ट्रंप के 'पाषाण युग' धमकी के बाद ईरानी आर्मी चीफ का ऐलान: अगर अमेरिका ने जमीनी हमला किया तो कोई जिंदा नहीं बचेगा डोनाल्ड ट्रंप के 'पाषाण युग' धमकी के बाद ईरानी आर्मी चीफ का ऐलान: अगर अमेरिका ने जमीनी हमला किया तो कोई जिंदा नहीं बचेगा
ईरान ने अमेरिकी जमीनी हमले की स्थिति में "कोई जीवित नहीं बचेगा" की भयानक चेतावनी दी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप...
भारत बदलती वैश्विक व्यवस्थाओं के बीच तेजी से कर रहा प्रगति :शासन प्रणाली को निरंतर अद्यतन करने की जरुरत, मोदीने कहा-प्रशासन का मूल मंत्र "नागरिक देवो भव"
साइबर थाना म्यूल अकाउंट खरीद-फरोख्त करने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 6 माह से फरार दो आरोपी गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव : अमित शाह की मौजूदगी में भवानीपुर से शुवेंदु अधिकारी ने किया नामांकन, टीएमसी पर लगाया भ्रष्टाचार, सिंडिकेट राज और बढ़ती घुसपैठ का आरोप
जयपुर में पेयजल समस्या पर विपक्ष का हमला : नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य सरकार पर साधा निशाना, कहा-  जयपुर में लोग सीवरेज का पानी पीने को मजबूर
जयपुर में अवैध एलपीजी रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई : दो आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला  
अफगानिस्तान में कुदरत का कहर : मृतकों की संख्या बढ़कर 48 हुई, 73 लोग घायल, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट