वोट चोरी के खिलाफ अभियान में लोगों के कराएंगे हस्ताश्रर : बड़े पैमाने पर मतदाता सूची में हो रही हेराफेरी, केसी वेणुगोपाल ने कहा- यह हमारे संविधान पर एक बड़े हमले का हिस्सा 

संघर्ष में शामिल होने का आह्वान करती है

वोट चोरी के खिलाफ अभियान में लोगों के कराएंगे हस्ताश्रर : बड़े पैमाने पर मतदाता सूची में हो रही हेराफेरी, केसी वेणुगोपाल ने कहा- यह हमारे संविधान पर एक बड़े हमले का हिस्सा 
हमारे राष्ट्रव्यापी वोट चोर, गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान और घर-घर प्रचार अभियान के तहत, मैं आज केरल के अलप्पुझा स्थित अपने वार्ड कैथवना में इस आंदोलन में शामिल हुआ।

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा कि वोट चोरी के खिलाफ पार्टी का देश भर में हस्ताक्षर अभियान चल रहा है और इसके तहत पांच करोड़ लोगों से हस्ताक्षर करवाए जाएंगे। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस अभियान में शामिल होते हुए कहा कि बड़े पैमाने पर वोट चोरी और मतदाता सूची में हेराफेरी हो रही है और इसने हमारे गणतंत्र की आधारशिला में लोगों के विश्वास को हिलाकर रख दिया है। वोट चोरी महज अपराध भर नहीं है, बल्कि यह हमारे संविधान पर एक बड़े हमले का हिस्सा है, यह हमारी अर्थव्यवस्था को कमजोर कर रहा है, सामाजिक अन्याय फैला रहा है और देश की अखंडता के लिए खतरा बन गया है।

उन्होंने कहा कि हमारे राष्ट्रव्यापी वोट चोर, गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान और घर-घर प्रचार अभियान के तहत, मैं आज केरल के अलप्पुझा स्थित अपने वार्ड कैथवना में इस आंदोलन में शामिल हुआ। पूरे भारत में, कांग्रेस लोकतंत्र पर इस जबरदस्त हमले के खिलाफ 5 करोड़ हस्ताक्षर एकत्र करेगी। कांग्रेस नेता ने कहा कि यह एक जन आंदोलन के रूप में तेजी से गति पकड़ रहा है और उनकी पार्टी लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले प्रत्येक नागरिक से संविधान की रक्षा और भारत को बचाने के इस संघर्ष में शामिल होने का आह्वान करती है।

Tags: campaign

Post Comment

Comment List

Latest News

किश्त के बहाने बुलाकर युवक पर सरिये से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किश्त के बहाने बुलाकर युवक पर सरिये से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
बस्सी थाना क्षेत्र में किश्त जमा कराने के बहाने बुलाकर कृष्ण कुमार जांगिड़ ने 27 वर्षीय बंटी शर्मा पर सरिये...
विकसित भारत का विज़न: नीति आयोग की बैठक में पीएम मोदी का आह्वान, राज्यों के सहयोग और महिला सशक्तिकरण पर जोर
अल्बानिया: स्केनबेर्ग चौक आंदोलन बना व्यापक सत्ता-विरोधी प्रदर्शन, पीएम एदी रामा के इस्तीफे की मांग
नि:शुल्क टीकाकरण अभियान : मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन
तृणमूल कांग्रेस एक राजनीतिक दल नहीं, गिरोह थी: दिलीप घोष का बड़ा हमला, बोले- जो हो रहा है वह तय था
अभिषेक बनर्जी को बड़ी राहत: कलकत्ता हाई कोर्ट ने 'हस्ताक्षर जालसाजी' मामले में गिरफ्तारी पर 21 दिनों की लगाई रोक, दो सप्ताह बाद होगी अगली सुनवाई
टीएमसी को बड़ा झटका: अभिनेत्री कोयल मल्लिक ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, उच्च सदन में तृणमूल के बचे सिर्फ 9 सांसद