उत्तराखंड में पेपर लीक पर बोली प्रियंका : 15 घंटे तैयारी कर परीक्षा दे रहे बच्चे, 15 लाख में पर्चे लीक करवा रहे सरकार में बैठे लोग 

आज बेरोजगारी देश की सबसे बड़ी समस्या 

उत्तराखंड में पेपर लीक पर बोली प्रियंका : 15 घंटे तैयारी कर परीक्षा दे रहे बच्चे, 15 लाख में पर्चे लीक करवा रहे सरकार में बैठे लोग 
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तराखंड में पेपर लीक की घटना पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए हैरानी जताई।

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तराखंड में पेपर लीक की घटना पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए हैरानी जताई कि बच्चे 15-15 घंटे तैयारी कर परीक्षा दे रहे हैं और सरकार में बैठे लोग 15 लाख रुपए लेकर पर्चे लीक करवा रहे है। वाड्रा ने एक अभ्यर्थी की पीड़ा के बारे में बात करते हुए सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- हम लाइब्रेरी में 15-15 घंटे पढ़ रहे हैं, यह 15-15 लाख में पेपर बेच रहे हैं।

गांधी ने कहा कि यहां सवाल सिर्फ एक उम्मीदवार की पीड़ा का नहीं, उत्तराखंड समेत देश के ज्यादातर युवाओं का यही दर्द है। आज बेरोजगारी देश की सबसे बड़ी समस्या है, क्योंकि उत्तराखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत जहां भी भाजपा सरकार में है, वहां बड़े पैमाने पर पेपर लीक करवाए जा रहे हैं। वाड्रा ने कहा कि परीक्षाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार युवाओं का जीवन बर्बाद कर रहा है और प्रधानमंत्री मूकदर्शक बने हुए हैं।

गौरतलब है कि हाल में ही उत्तराखंड में कनिष्ठ पदों के लिए भर्ती की एक परीक्षा के पेपर लीक होने के बाद सरकारी बाबू का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें नौकरी देने के लिए वह 15 लाख रुपए की मांग कर रहा है।

 

Read More शादी समारोह में आए 4 रिश्तेदारों की पार्वती नदी में डूबने से मौत

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जयपुर में ग्रामीण सेवा शिविर लगाकर एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट बांटी जा रही...
बाल विवाह पर सरकार का बड़ा प्रहार: शादी के कार्ड बताएंगे दूल्हा-दुल्हन की उम्र, फ़डणवीस सरकार ला रही नया नियम
वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई
आंगनबाड़ी केंद्रों पर 24 जून से शुरू हुआ ‘खिलौना बैंक’, प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण अभियान
क्या फिर दुनिया बढ़ रही है महामारी की ओर? फ्रांस में पहला इबोला मरीज मिलने से स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क, जानिए किन देशों में बढ़ा खतरा
चिकित्सक विहीन अस्पतालए मरीजों की बढ़ी परेशानी
निलंबित आरएएस अशोक कुमार असीजा का मुख्यालय बदला, अब उदयपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय निर्धारित