महिला क्रिकेट विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को 107 से हराकर जीत की दर्ज

महिला क्रिकेट विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को 107 से हराकर जीत की दर्ज
पूजा वस्त्रकर और स्नेह राणा के शानदार अर्धशतक तथा उनके बीच सातवें विकेट के लिए 122 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी और राजेश्वरी गायकवाड (31 रन पर चार विकेट) की अगुवाई में भारत ने यहां बे ओवल में आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप के पहले मैच में पाकिस्तान को 107 रन से हराकर रनों के लिहाज से चौथी सबसे बड़ी जीत दर्ज की।

तोरांग। पूजा वस्त्रकर और स्नेह राणा के शानदार अर्धशतक तथा उनके बीच सातवें विकेट के लिए 122 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी और राजेश्वरी गायकवाड (31 रन पर चार विकेट) की अगुवाई में भारत ने यहां बे ओवल में आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप के पहले मैच में पाकिस्तान  को 107 रन से हराकर रनों के लिहाज से चौथी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। भारत ने 50 ओवर में  7 विकेट के नुकसान पर 244 रन बनाए और पाकिस्तान को 43 ओवर में 137 रन पर ही आउट कर दिया। महिला विश्व कप इतिहास में भारत की यह चौथी सबसे बड़ी जीत है। इससे अधिक रनों के अंतर की जीत है। 186 (बनाम न्यूजीलैंड, 2017), 154 (बनाम नीदरलैंड्स, 2000) और 141 (बनाम श्रीलंका, 2000)। पूजा वस्त्रकर को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। यह भारत के लिए एक आसान मैच साबित हुआ।

शुरुआत में यह बिल्कुल आसान नहीं था, जब भारतीय टीम 30 ओवर और 100 रन से कुछ अधिक पर ही अपनी आधी पारी गवां दी थी, लेकिन पूजा वस्त्रकर और स्नेह राणा ने पहले भारत को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया और फिर राजेश्वरी गायकवाड, झूलन गोस्वामी और स्नेह राणा ने पाकिस्तान को केवल 137 रन पर ही आउट कर दिया। भारत ने कप में पाकिस्तान के खिलाफ अजेय रहने का रिकॉर्ड बरकरार रखा। गायकवाड के चार विकेटों के अलावा झूलन और राणा ने दो-दो विकेट झटके। पाकिस्तान की तरफ से सिद्रा अमीन ने सर्वाधिक 30 रन और डायना बेग ने 24 रन बनाये।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एटीएफ महंगा पड़ने से जयपुर-सूरत उड़ान पर असर, इंडिगो ने सप्ताह में दो दिन बंद किया संचालन एटीएफ महंगा पड़ने से जयपुर-सूरत उड़ान पर असर, इंडिगो ने सप्ताह में दो दिन बंद किया संचालन
बढ़ती परिचालन लागत और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमतों में इजाफे का असर उड़ानों पर दिखने लगा। इंडिगो ने...
आरटीओ-डीटीओ में पेन डाउन हड़ताल पर मंथन, परिवहन निरीक्षकों के समर्थन में अधिकारी भी आ सकते हैं आंदोलन में
जयपुर, जोधपुर, आबू में बारिश, अगले एक सप्ताह तक जारी रहेगा वर्षा का दौर
प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग
रीको ने RVCF इंडिया ग्रोथ फंड- IV के साथ 30 करोड़ रूपये के अतिरिक्त योगदान के लिए किया अनुबंध
राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की हुई बैठक, पंचायत-निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता
होर्मुज में स्थिति अपरिवर्तित, संप्रभुता की रक्षा हमारी पहली प्राथमिकता: ईरान