संयुक्त अरब अमीरात में सैन्य अभ्यास में अपना जौहर दिखाएंगे भारतीय लड़ाकू विमान, 8 मई तक चलेगा अभ्यास

भाग लेने वाले देशों के बीच सैन्य सहयोग मजबूत होता

संयुक्त अरब अमीरात में सैन्य अभ्यास में अपना जौहर दिखाएंगे भारतीय लड़ाकू विमान, 8 मई तक चलेगा अभ्यास

भारतीय वायुसेना के मिग-29 और जगुआर लड़ाकू विमान कल से संयुक्त अरब अमीरात में प्रतिष्ठित हवाई युद्ध अभ्यास डेजर्ड फ्लैश-10 में अपने जौहर और रणनीतिक कौशल का प्रदर्शन करेंगे

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना के मिग-29 और जगुआर लड़ाकू विमान कल से संयुक्त अरब अमीरात में प्रतिष्ठित हवाई युद्ध अभ्यास डेजर्ड फ्लैश-10 में अपने जौहर और रणनीतिक कौशल का प्रदर्शन करेंगे। वायु सेना के प्रवक्ता ने रविवर को यहां बताया कि वायु सेना की टुकड़ी इस अभ्यास में हिस्सा लेने के लिए संयुक्त अरब अमीरात के अल धफरा एयर बेस पर पहुंच गई है।

डेजर्ट फ्लैग अभ्यास संयुक्त अरब अमीरात वायु सेना द्वारा आयोजित एक बहुराष्ट्रीय अभ्यास है जिसमें भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, बहरीन, फ्रांस, जर्मनी, कतर, सऊदी अरब, कोरिया , तुर्की, संयुक्त अरब अमीरात, ब्रिटेन और अमेरिका की वायु सेनाएं भाग ले रही हैं। यह अभ्यास कल से शुरू होकर 8 मई तक चलेगा। अभ्यास का उद्देश्य दुनिया की कुछ सबसे सक्षम वायु सेनाओं के साथ संचालन अनुभव और सर्वोत्तम प्रणालियों का आदान-प्रदान करते हुए जटिल तथा विविध लड़ाकू अभियानों को अंजाम देना है। इस तरह के अभ्यासों में भाग लेने से आपसी समझ तथा अंतर-संचालन क्षमता बढ़ती है और भाग लेने वाले देशों के बीच सैन्य सहयोग मजबूत होता है। भारतीय वायुसेना की भागीदारी इस क्षेत्र और मित्र देशों के साथ रक्षा संबंधों तथा अंतर-संचालन क्षमता को मजबूत करने की भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Post Comment

Comment List

Latest News

‘विकसित राजस्थान : 2047 तक 4.3 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था’ विषय पर सीआईआई की कॉन्फ्रेंस आयोजित, उद्योग जगत से अधिक रोजगार सृजन और नई यूनिट स्थापित करने का आह्वान ‘विकसित राजस्थान : 2047 तक 4.3 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था’ विषय पर सीआईआई की कॉन्फ्रेंस आयोजित, उद्योग जगत से अधिक रोजगार सृजन और नई यूनिट स्थापित करने का आह्वान
सीआईआई राजस्थान ने “विकसित राजस्थान : 4.3 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बाय 2047” विषय पर सम्मेलन आयोजित। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने...
राजस्थान न्यायिक सेवा के अधिकारियों को कार खरीदने के लिए सॉफ्ट लोन सुविधा में संशोधन, वित्त विभाग ने जारी किए नए दिशा-निर्देश
सुरक्षा परिषद में खाड़ी देशों पर ईरानी हमले के विरोध में प्रस्ताव पारित : हमलों की जल्द समाप्त करने का किया आह्वान, भारत सहित 130 से ज्यादा देशों ने किया समर्थन
असर खबर का - किसानों को मिला अब बोनस का तोहफा, 16 मार्च से शुरू होगी गेहूं की एमएसपी पर खरीद
महाराष्ट्र विधानसभा बिल्डिंग को मिली बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस जांच शुरू, डॉग स्क्वॉड और साइबर सेल अलर्ट
घरेलू गैस सिलेण्डर आपूर्ति का पर्याप्त स्टॉक मौजूद : चिंता की जरूरत नहीं, श्रीनिवास ने व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पर लगाई रोक
मल्लिकार्जुन खड़गे का आरोप : रसोई गैस की कमी कूटनीतिक विफलता, केंद्र सरकार की नाकामी का खामियाजा 140 करोड़ लोग भुगतने को मजबूर