एशिया कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा: अय्यर, राहुल की वापसी

तिलक वर्मा को मिली जगह

एशिया कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा: अय्यर, राहुल की वापसी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड  (बीसीसीआई) ने 50 ओवर के एशिया कप 2023 के लिए भारतीय टीम की घोषणा की। विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल और मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की टीम में वापसी हुई है।

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड  (बीसीसीआई) ने 50 ओवर के एशिया कप 2023 के लिए भारतीय टीम की घोषणा की। विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल और मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की टीम में वापसी हुई है।

इसी महीने वेस्ट इंडीज के विरुद्ध टी20 अंतरराष्ट्रीय में पदार्पण करने वाले तिलक वर्मा को भी 17 सदस्यीय टीम में जगह दी गई है, जबकि संजू सैमसन को अतिरिक्त बल्लेबाज के रूप में चुना गया है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा की लंबी चोट के बाद वापसी हुई है।

दूसरे विकेटकीपर के तौर पर सैमसन की जगह ईशान किशन को चुना गया, हालांकि मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने कहा कि राहुल अभी भी पूरी तरह फिट नहीं हैं इसलिए सैमसन एक रिजर्व खिलाड़ी के रूप में श्रीलंका की यात्रा करेंगे। लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल टीम में जगह नहीं बना सके, जबकि कुलदीप यादव को स्क्वाड में शामिल किया गया है।

भारत अपने एशिया कप अभियान की शुरुआत दो सितंबर को कैंडी में ग्रुप ए मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। 

Read More जेन-जी प्रदर्शनों में हिंसक कार्रवाई में 19 लोगों की मौत पर कार्रवाई : नेपाल में पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओली गिरफ्तार, सुरखा घेरे में लेकर गई पुलिस

भारतीय टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन (अतिरिक्त खिलाड़ी)।

Read More केरल की धरती से चुनावी शंखनाद : एलडीएफ-यूडीएफ ने वर्षों तक किया सत्ता का व्यापार, पीएम ने कहा- बदलाव का संदेश दे रहा केरल; राजग-भाजपा करेगी प्रदेश का विकास

Post Comment

Comment List

Latest News

आज का भविष्यफल      आज का भविष्यफल     
सूर्यास्त शाम 06:52 बजे।
जमीन विवाद में बडे़ भाई की कुल्हाड़ी से हत्या : मौके से आरोपी फरार, पुलिस कर रही तलाश
दिल्ली-एनसीआर और जम्मू-कश्मीर में भूकंप के तेज झटके : तीव्रता 5.9 आंकी गई, लोगों में दहशत 
एमडी ड्रग्स का मैन्युफैक्चरिंग हब बन रहा रेगिस्तान : युवाओं की रगों में जहर घोलने की गहरी साजिश, करोड़ों की ड्रग्स और कच्चा माल जब्त
रेगिस्तान के हुनर पर युद्ध की मार : हैंडीक्राफ्ट में ब्लैकआउट, 700 फैक्ट्रियां बंद ; करोड़ों का कारोबार संकट में
ओलों के सफेद धोरे : जयपुर, अजमेर, बीकानेर सहित कई जगह तेज अंधड़ के साथ बारिश, फसलों को नुकसान
एजीटीएफ ने किया ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ : कर्ज चुकाने के लिए घर को बनाया मौत की लैब, 3 करोड़ रुपए कीमत की एमडी और केमिकल बरामद