अमेरिका से अवैध आप्रवासियों को निष्कासित करने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान, जांच चौकियों पर पकड़े गए एशियाई अवैध इमिग्रेंट्स की सूची में भारतीय सबसे ऊपर

छात्र वीजा भी हासिल नहीं कर पाते हैं

अमेरिका से अवैध आप्रवासियों को निष्कासित करने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान, जांच चौकियों पर पकड़े गए एशियाई अवैध इमिग्रेंट्स की सूची में भारतीय सबसे ऊपर

रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत से आए प्रवासी सबसे गरीब या कम शिक्षित नहीं हैं, लेकिन अंग्रेजी में कम दक्षता के कारण वे अमेरिका के लिए पर्यटक या छात्र वीजा भी हासिल नहीं कर पाते हैं।

वॉशिंगटन। अमेरिका से अवैध आप्रवासियों को निष्कासित करने के लिए बड़े पैमाने पर सामूहिक निर्वासन अभियान चलाया जा रहा है। इस बीच यह जानकारी सामने आई है कि अमेरिका में गैरकानूनी तरीके से प्रवेश करने वाले भारतीयों की संख्या में पिछले दो वर्षों में तेजी से वृद्धि हुई है। बिजनेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट में अमेरिकी सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा के आंकड़ों के हवाले से यह जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, 2022 के बाद से अमेरिका की भूमि, समुद्र और हवाई चौकियों पर पकड़े गए एशियाई देशों के अवैध आप्रवासियों की संख्या में भारतीय सबसे ऊपर हैं। इससे पहले फिलीपींस के लोग इस सूची में पहले स्थान पर थे। वित्त वर्ष 2024 के दौरान अमेरिकी अधिकारियों ने 90,415 भारतीय नागरिकों को देश में अवैध रूप से प्रवेश करने की कोशिश करते हुए पाया। यह संख्या वित्त वर्ष 2023 से कुछ कम थी। 2023 में 96,917 भारतीय अवैध तरीके से अमेरिका में प्रवेश करते हुए पाए गए थे। रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत से आए प्रवासी सबसे गरीब या कम शिक्षित नहीं हैं, लेकिन अंग्रेजी में कम दक्षता के कारण वे अमेरिका के लिए पर्यटक या छात्र वीजा भी हासिल नहीं कर पाते हैं।

कुल पकड़े गए लोगों में कितने भारतीय
रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2024 में अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करने की कोशिश करते पकड़े गए कुल 2,901,142 लोगों में से भारतीय नागरिकता वाले लोगों की संख्या 3.11 प्रतिशत थी। अमेरिकी अधिकारियों ने 2023 में कुल 3,210,144 लोगों को अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश करने की कोशिश करते हुए पकड़ा। 2022 में 2,766,582 और 2021 में 1,956,519 लोगों को पकड़ा गया।

17,940 भारतीयों को निष्कासन के आदेश
रिपोर्ट में यूएस डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी के एक बयान के हवाले से बताया गया है कि उसने 22 अक्टूबर को उन भारतीय नागरिकों को लेकर भारत के लिए एक चार्टर्ड फ्लाइट भेजी थी, जो अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करने की कोशिश करते पकड़े गए थे। अमेरिकी आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन ने अमेरिका में 17,940 भारतीयों को सूचीबद्ध किया है, जिन्हें अंतिम निष्कासन आदेश दिए गए। ये लोग आईसीई की हिरासत में नहीं हैं। वहीं, 2024 में इसके प्रवर्तन और निष्कासन अभियान के तहत 2,647 भारतीय नागरिकों को हिरासत में लिया गया। आईसीई में कहा कि उसने पिछले साल 1,529 भारतीयों को निर्वासित किया। भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा है कि नई दिल्ली अवैध आव्रजन का विरोध करती है। भारत अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को वापस लेने के लिए तैयार है, बशर्ते उनकी राष्ट्रीयता सत्यापित हो।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच गैस सिलेंडर संकट को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।...
राज्यसभा में उठी फसल बीमा की राशि के भुगतान की समय सीमा तय करने की मांग, राजीव शुक्ला बोले-बीमा के नाम पर किसानों का हो रहा शोषण
मिडिल ईस्ट में तनाव बीच सईद इरावानी का बड़ा बयान: होर्मुज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना ईरान का निहित अधिकार
अश्विनी वैष्णव का दावा: रेल पटरियों को उन्नत बनाने का 80 प्रतिशत काम पूरा, 50 प्रतिशत मार्ग सेमी हाईस्पीड के लिए तैयार
जयपुर में कालिका पेट्रोलिंग की कार्रवाई : युवती का पीछा कर मारपीट करने वाला मनचला गिरफ्तार, महिलाओं से निर्भया हेल्पलाइन नंबर सेव करने की अपील
'पीएनजी में शिफ्ट हों...', मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एलपीजी की कमी, केंद्र सरकार ने दी पीएनजी अपनाने की सलाह
इसरो ने 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ क्रायोजेनिक इंजन सीई—20 का सफल परीक्षण किया, भविष्य के मिशनों में 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ सीई20 इंजनों को इस्तेमाल करने की योजना