अमेरिका से भारतीयों को लगा झटका, फ्लोरिडा में नए एच1बी वीजा हायरिंग पर 1 साल के लिए रोक

नए एच-1बी हायरिंग के लिए क्या प्रस्ताव दे रहा है ?

अमेरिका से भारतीयों को लगा झटका, फ्लोरिडा में नए एच1बी वीजा हायरिंग पर 1 साल के लिए रोक

फ्लोरिडा अपने स्टेट यूनिवर्सिटी सिस्टम में नए H-1B वीजा हायरिंग पर एक साल की रोक लगाने की तैयारी में है। प्रस्ताव 29 जनवरी को बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के सामने आएगा। मंजूरी मिलने पर 2027 की शुरुआत तक पब्लिक यूनिवर्सिटीज विदेशी फैकल्टी व स्टाफ की नई भर्ती नहीं कर सकेंगी।

वॉशिंगटन। अमेरिकी स्टेट फ्लोरिडा अपने स्टेट यूनिवर्सिटी सिस्टम में नए एच-1बी वीजा हायरिंग पर एक साल तक रोक लगा सकता है। इस रोक का आधिकारिक ऐलान जल्दी ही किए जाने की संभावना है। इसका मकसद नौकरियों में अमेरिकियों को तरजीह देना और विदेशी लेबर पर निर्भरता कम करना बताया गया है। यह फैसला विदेशी कामगारों, खासतौर से भारतीयों को झटका देगा। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के एच-1बी वीजा कार्यक्रम का लाभ सबसे ज्यादा भारतीय पेशेवरों को मिलता रहा है। वीजा पर रोक का यह प्लान फ्लोरिडा के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की ओर से 29 जनवरी को पेश किया जाएगा। इसको मंजूरी के साथ ही यह पब्लिक यूनिवर्सिटीज को 2027 की शुरूआत तक एच-1बी वीजा पर नए फैकल्टी या स्टाफ लाने से रोकेगा। यह कदम गवर्नर रॉन डेसेंटिस के पहले के निर्देश के बाद उठाया गया है। इसने टैलेंट रिक्रूटमेंट और इमिग्रेशन पॉलिसी पर बहस छेड़ दी है।

नए एच-1बी हायरिंग के लिए क्या प्रस्ताव दे रहा है ?

ड्राफ्ट पॉलिसी के तहत फ्लोरिडा की पब्लिक यूनिवर्सिटीज को एक साल तक एच-1बी वीजा पर नए कर्मचारियों को हायर करने से रोक दिया जाएगा। इससे सीधे तौर पर फॉल 2026 सेमेस्टर के लिए रिक्रूटमेंट प्रभावित होगा। इस रोक के दौरान कैंपस नए एच-1बी फैकल्टी, रिसर्चर्स या प्रोफेशनल स्टाफ को शामिल नहीं कर पाएंगे। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच गैस सिलेंडर संकट को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।...
राज्यसभा में उठी फसल बीमा की राशि के भुगतान की समय सीमा तय करने की मांग, राजीव शुक्ला बोले-बीमा के नाम पर किसानों का हो रहा शोषण
मिडिल ईस्ट में तनाव बीच सईद इरावानी का बड़ा बयान: होर्मुज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना ईरान का निहित अधिकार
अश्विनी वैष्णव का दावा: रेल पटरियों को उन्नत बनाने का 80 प्रतिशत काम पूरा, 50 प्रतिशत मार्ग सेमी हाईस्पीड के लिए तैयार
जयपुर में कालिका पेट्रोलिंग की कार्रवाई : युवती का पीछा कर मारपीट करने वाला मनचला गिरफ्तार, महिलाओं से निर्भया हेल्पलाइन नंबर सेव करने की अपील
'पीएनजी में शिफ्ट हों...', मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एलपीजी की कमी, केंद्र सरकार ने दी पीएनजी अपनाने की सलाह
इसरो ने 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ क्रायोजेनिक इंजन सीई—20 का सफल परीक्षण किया, भविष्य के मिशनों में 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ सीई20 इंजनों को इस्तेमाल करने की योजना