रेवड़ी बांटने के बजाय रोजगार मुहैया कराएं सरकार : सरकारी विभागों में 2 लाख पद पड़े हैं खाली, सैलजा ने कहा- रोजगार देकर युवाओं को भटकने से रोके सरकार 

चुनाव से पहले हरियाणा में 70 प्रतिशत लोग बीपीएल श्रेणी में आ गये 

रेवड़ी बांटने के बजाय रोजगार मुहैया कराएं सरकार : सरकारी विभागों में 2 लाख पद पड़े हैं खाली, सैलजा ने कहा- रोजगार देकर युवाओं को भटकने से रोके सरकार 
कांग्रेस महासचिव एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि रेवड़ी बांटने के बजाय हरियाणा सरकार लोगों को रोजगार मुहैया कराये।

चंडीगढ़। कांग्रेस महासचिव एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि रेवड़ी बांटने के बजाय हरियाणा सरकार लोगों को रोजगार मुहैया कराये। उन्होंने यहां जारी बयान में कहा कि चुनाव से पहले हरियाणा में 70 प्रतिशत लोग बीपीएल (गरीबी रेखा के नीचे) श्रेणी में आ गये, यानी इन परिवारों को वे सारी सुविधायें दी जा रही थी, जो एक बीपीएल परिवार को मिलती है और इनमें अधिकतर परिवार ऐसे थे, जो इस श्रेणी के लिये पात्र ही नहीं है। 

अब सरकार की ओर से आंकड़े पेश किये गये कि एक माह में 23 हजार परिवार बीपीएल श्रेणी से निकलकर अमीर श्रेणी में शामिल हो गये, एक माह में ऐसा क्या हुआ कि 23 हजार परिवार अमीर हो गये। उन्होंने कहा कि निर्धन परिवारों को समाज की मुख्यधारा में शामिल करने के लिये सरकारी योजनाओं का लाभ देकर उन्हें सक्षम बनाया जा सकता है, ताकि वे भी देश के विकास में योगदान दे सकें।

कुमारी सैलजा ने कहा कि सरकार को रोजगार उपलब्ध करवाने की दिशा में कदम उठाना चाहिये। सरकारी विभागों में करीब दो लाख पद खाली पड़े हैं, सरकार इन पदों पर नियुक्तियां कर युवाओं को रोजगार देकर उन्हें भटकने से रोक सकती है। बेरोजगारी अनेक समस्याएं पैदा करती है, रोजगार मिलेगा तो परिवारों की आर्थिक स्थिति भी सुधरेगी। 

 

Read More अवकाश के दिन हाईकोर्ट में सुनवाई, श्रीविजयनगर चुनाव पर अहम आदेश

Read More कांग्रेस का भाजपा पर हमला: केंद्र सरकार से किसान युवा समेत हर वर्ग त्रस्त, कुमारी सैलजा ने लगाया किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलने का आरोप

Read More ईरान पर प्रतिबंधों की निगरानी अटकी, रूस-चीन ने प्रस्ताव पर लगाया वीटो   

 

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

रिश्तेदारी : पहले सास अब बहू और पहले भाभी अब ननद बनी पार्षद रिश्तेदारी : पहले सास अब बहू और पहले भाभी अब ननद बनी पार्षद
निगम की सियासत में रिश्तों का असर।
श्रीराम गोदावरी धाम अखाड़ा : 1971 में हिंद केसरी चंदगी राम ने रखी थी नींव
सांप के जहर से ज्यादा जहरीला अंधविश्वास, झाड़ फूंक में गंवा रहे अपनों की जान
बैंक हड़ताल से पहले 27 सितंबर को खुलेंगे सभी बैंक, सरकार ने ग्राहकों की सुविधा के लिए लिया अहम फैसला, सेवाएं रहेंगी चालू
ऐतिहासिक स्मारकों पर सजेगी सेवा के रंग राष्ट्र के संग की रंगोली, आमेर महल से जंतर-मंतर तक योजनाओं से संबंधित रंगोलियों का होगा प्रदर्शन
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बड़ा फैसला, जैसलमेर में एस्केप चैनल के लिए 785.87 हेक्टेयर भूमि आवंटन को मिली मंजूरी
'वोट चोरी' संविधान पर हमला : कांग्रेस ने की ज्ञानेश कुमार को तत्काल हटाने की मांग, वेणुगोपाल बोले- पद पर रहने का अधिकार नहीं