ईरान ने यूरोपीय संघ के सदस्य देशों की सेनाओं को किया आतंकवादी संगठन घोषित : सरकार ने कानून के तहत की जवाबी कार्रवाई, कहा- अमेरिका के फैसले का समर्थन करने वालों के खिलाफ भी होगी कार्रवाई

अंतर्राष्ट्रीय कानून के मौलिक सिद्धांतों और नियमों के विपरीत है

ईरान ने यूरोपीय संघ के सदस्य देशों की सेनाओं को किया आतंकवादी संगठन घोषित : सरकार ने कानून के तहत की जवाबी कार्रवाई, कहा- अमेरिका के फैसले का समर्थन करने वालों के खिलाफ भी होगी कार्रवाई

बयान में कहा गया है कि यूरोपीय संघ का यह फैसला संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतर्राष्ट्रीय कानून के मौलिक सिद्धांतों और नियमों के विपरीत है।

तेहरान। ईरान ने यूरोपीय संघ के सभी सदस्य देशों की नौसेनाओं और वायु सेनाओं को आतंकी संगठन घोषित कर दिया है। ईरानी विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह कदम यूरोपीय संघ द्वारा हाल ही में ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशन गाड्र्स कॉप्रस (आईआरजीसी) को आतंकी संगठन घोषित करने के अवैध और अनुचित फैसले के जवाब में उठाया गया है। बयान में कहा गया है कि यूरोपीय संघ का यह फैसला संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतर्राष्ट्रीय कानून के मौलिक सिद्धांतों और नियमों के विपरीत है।

इसमें कहा गया कि ईरानी सरकार ने 2019 के एक कानून के तहत यह जवाबी कार्रवाई की है। इस कानून के अनुसार, वे सभी देश जो किसी भी तरह से आईआरजीसी को आतंकी संगठन घोषित करने के अमेरिका के फैसले का पालन या समर्थन करते हैं, उनके खिलाफ भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी। यूरोपीय संघ की परिषद ने पिछले महीने विदेश मंत्रियों के बीच हुए एक राजनीतिक समझौते के बाद गुरुवार को औपचारिक रूप से आईआरजीसी को आतंकी सूची में शामिल कर लिया था।

इस सूची में शामिल होने के बाद यूरोपीय संघ के आतंकवाद विरोधी प्रतिबंध लागू हो जाते हैं, जिसमें यूरोपीय संघ के सदस्य देशों में घोषित संगठन के धन, अन्य वित्तीय संपत्ति या आर्थिक संसाधनों को फ्रीज करना शामिल है। यूरोपीय संघ का यह कदम हाल के दिनों में पश्चिम एशिया क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच आया है, जहाँ अमेरिका अपनी सैन्य उपस्थिति बढ़ा रहा है और ईरान के खिलाफ संभावित सैन्य हमलों की बार-बार चेतावनी दे रहा है।

 

Read More पाकिस्तान में बस-ट्रेलर की टक्कर : हादसे में 11 लोगों की मौत, चालक और कंडक्टर भी शामिल

Read More पीएम मोदी का दावा, बोलें-एआई समिट के नतीजे प्रगतिशील, नवाचारी और अवसरों से भरपूर भविष्य का करेंगे निर्माण

Read More पाकिस्तान के बाजौर इलाके में आतंकवादी हमला: विस्फोटक से लदे वाहन के चेकपोस्ट से टकराने पर 11 पुलिसकर्मियों की मौत 7 अन्य घायल, बचाव और राहत कार्य जारी

 

 

 

Tags: terrorist

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

नदी के पास ट्रक का टायर पंचर : अनियंत्रित ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, 2 लोग घायल नदी के पास ट्रक का टायर पंचर : अनियंत्रित ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, 2 लोग घायल
जिले के मांडलगढ़ थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित ट्रक से कई वाहनों के टकराने से दो लोग घायल हो गये।...
मोदी का कांग्रेस पर हमला : भारत की उपलब्धियों को विवादों में घसीटने में लगे विपक्षी दल, कहा- विकास बनाम जहरीली राजनीति आगामी दौर की मुख्य लड़ाई
भजनलाल शर्मा ने चाय की थड़ी पर किया लोगों से संवाद : युवाओं को दी शिक्षा और कौशल विकास के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा, आमजन की सुनीं समस्याएं
कैटरिंग के काम से लौट रहे थे 2 युवक : कार की चपेट में आने से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
बहुजन समाज के लोगों को बसपा से उम्मीद : सामाजिक परिवर्तन और आर्थिक मुक्ति के लिए पार्टी को दे रहे समर्थन, मायावती ने कहा- बहुजन मिशन को आगे बढ़ाना ही लक्ष्य
घुमन्तु  समुदाय भारतीय सभ्यता का अभिन्न अंग : सरकार इनके सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध, भजनलाल ने कहा- यह समुदाय त्याग, परंपरा और सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक
आसमान में शौर्य का महाकुंभ : ध्रुव हेलिकॉप्टरों ने बनाई डॉल्फिन, सूर्यकिरण विमानों के करतबों ने बांधा समां