ईरान ने इजरायल में किए 700 ड्रोन हमले : सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना,  भयानक परिणाम भुगतने की दी धमकी

हमलों में उसके 220 से अधिक लोग मारे गये

ईरान ने इजरायल में किए 700 ड्रोन हमले : सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना,  भयानक परिणाम भुगतने की दी धमकी

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने हमले को अपराध करार दिया और इजरायल को भयानक परिणाम भुगतने की धमकी दी थी।

तेहरान। ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-3 की शुरुआत के बाद से ईरान ने इजरायल पर 700 से ज्यादा जवाबी ड्रोन हमले किये हैं। रिपोर्ट में यह जानकारी दी। रिपोर्ट के अनुसार ईरान ने इजरायल के खिलाफ मिसाइल हमला शुरू किया है। इजरायल ने तड़के ईरान पर गुप्त सैन्य परमाणु कार्यक्रम चलाने का आरोप लगाकर उसके परमाणु केंद्रों, वरिष्ठ सैन्य अधिकारी, परमाणु वैज्ञानिक, हवाई अड्डों, हवाई सुरक्षा और सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलों के भंडारण स्थलों पर हमला किया था। 

इसके बाद ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने हमले को अपराध करार दिया और इजरायल को भयानक परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। साथ ही ईरान ने ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 3 शुरू करके जवाबी कार्रवाई की और इजरायल के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया था। इजरायल ने कहा कि ईरानी हमलों में 20 से ज्यादा लोग मारे गये हैं और 600 से ज्यादा घायल हुए हैं। वहीं ईरान ने कहा कि इजरायल के हमलों में उसके 220 से अधिक लोग मारे गये तथा 1200 से अधिक घायल हुए हैं।

 

Tags: attacks

Post Comment

Comment List

Latest News

‘अनहद’ में सरोद का जादू : जयपुर में शास्त्रीय संगीत की सुरमयी संध्या, रूबरू होंगे अमजद अली खान ‘अनहद’ में सरोद का जादू : जयपुर में शास्त्रीय संगीत की सुरमयी संध्या, रूबरू होंगे अमजद अली खान
पर्यटन विभाग और स्पिक मैके की “अनहद” संगीत श्रृंखला की सातवीं कड़ी शनिवार शाम आयोजित। आरआईसी सभागार में पद्मविभूषण सरोद...
किसानों से किया वादा निभाना नहीं चाहती सरकार : फसल की लागत के साथ 50 फीसदी एमएसपी का वादा क्यों नहीं हुआ लागू, राहुल गांधी बोले- अपने स्वार्थ के लिए भारतीय कृषि को कुर्बान करने को भी तैयार
सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं में गिरावट : सोना और चांदी हुए सस्ते, जानें अब क्या है भाव
61 वर्ष के हुए आमिर खान : हिंदी सिनेमा को दी कई यादगार फिल्में, जानें संघर्ष से ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ बनने तक के प्रेरक फिल्मी सफर के बारे में 
यह तो सरासर लापरवाही है, 5 दिनों से टूटी पड़ी नहर की दीवार
पूर्वोत्तर भारत में भी सक्रिय होने की तैयारी में सपा : असम चुनाव में उतरने की रणनीति पर कर रही काम, अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में उम्मीदवार उतार सकती है पार्टी; अखिलेश यादव करेंगे चुनाव-प्रचार
आम राजा अल्फांसो अप्रैल में देगा दस्तक, महाराष्ट्र के देवगढ़ और रत्नागिरी से होगी आवक