ईरानी विदेश मंत्री ने की संयुक्त राष्ट्र की बैठक में इजरायली हमलों की निंदा, कहा- इजरायल ने बिना उकसावे के किया हमला 

इजरायल युद्ध अपराध और मानवता के खिलाफ अपराध कर रहा 

ईरानी विदेश मंत्री ने की संयुक्त राष्ट्र की बैठक में इजरायली हमलों की निंदा, कहा- इजरायल ने बिना उकसावे के किया हमला 

ईरान के विदेश मंत्री सईद अब्बास अराघची ने संयुक्त राष्ट्र की बैठक में देश पर इजरायली हमलों की निंदा की।

जिनेवा। ईरान के विदेश मंत्री सईद अब्बास अराघची ने संयुक्त राष्ट्र की बैठक में देश पर इजरायली हमलों की निंदा की। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) के 59वें सत्र में बोलते हुए अराघची ने कहा कि इजरायल ने ईरान के खिलाफ बिना उकसावे के आक्रमण किया है। अराघची ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी के अपने समकक्षों के साथ बैठक के लिए जिनेवा में हैं, जिसमें यूरोपीय संघ के प्रतिनिधि भी शामिल हैं।

अराघची ने यूएनएचआरसी की बैठक में अपने भाषण में बताया कि इजरायल ''फिलिस्तीन में भयानक नरसंहार कर रहा है और अब वह ईरान के खिलाफ आक्रमण कर रहा है। उन्होंने कहा कि इजरायल युद्ध अपराध और मानवता के खिलाफ अपराध कर रहा है। अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) की निगरानी में होने के बावजूद ईरान की परमाणु सुविधाओं को भी निशाना बनाया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे हमले न केवल अंतर्राष्ट्रीय कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि इनसे गंभीर रेडियोधर्मी रिसाव भी हो सकता है, जिसके पर्यावरण और सार्वजनिक स्वास्थ्य पर विनाशकारी परिणाम हो सकते हैं।

 

Read More दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान

 

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला