इजरायल ने गाजा पर किए हवाई हमले : युद्ध विराम के बाद हिंसक वृद्धि, कई इलाकों में हुए विस्फोट
बड़ी संख्या में लोग हताहत हुए
सूत्रों ने बताया कि इजरायली युद्धक विमानों ने अभूतपूर्व पैमाने पर हमले किए, जिससे उत्तरी और मध्य गाजा के कई इलाकों में लगातार विस्फोट हुए।
गाजा। इजरायली सेना ने उत्तरी और मध्य गाजा पर हवाई हमले किए। जो युद्ध विराम के बाद सबसे हिंसक वृद्धि को दर्शाता है। स्थानीय सूत्रों और प्रत्यक्षदर्शियों ने यह जानकारी दी। फिलिस्तीनी सूत्रों ने बताया कि इजरायली युद्धक विमानों ने अभूतपूर्व पैमाने पर हमले किए, जिससे उत्तरी और मध्य गाजा के कई इलाकों में लगातार विस्फोट हुए।
फिलिस्तीनी नागरिक सुरक्षा एक प्रारंभिक बयान में कहा कि इजरायली विमानों ने घरों, स्कूलों और आश्रयों को निशाना बनाया, जिसके परिणामस्वरूप बड़ी संख्या में लोग हताहत हुए। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सुबह घोषणा की है कि उन्होंने सेना को गाजा में हमास के खिलाफ बलपूर्वक कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
Tags: attack
Related Posts
Post Comment
Latest News
23 Jun 2026 19:01:05
एसएमएस मेडिकल कॉलेज के ऑर्थोपेडिक्स विभाग ने एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी कर उपलब्धि हासिल की। 8...

Comment List