देश को तोड़ने वाली ताकतों के साथ खड़े होना राहुल-कांग्रेस पार्टी की आदत : अमित

राहुल गांधी पर तीखा प्रहरा किया

देश को तोड़ने वाली ताकतों के साथ खड़े होना राहुल-कांग्रेस पार्टी की आदत : अमित

शाह ने कहा कि देश विरोधी बातें करना और देश को तोडऩे वाली ताकतों के साथ खड़े होना गांधी और कांग्रेस पार्टी की आदत सी बन गई है।

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अमित ने विदेशी धरती पर दिए बयानों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा प्रहरा किया और कहा कि देश को तोडऩे वाली ताकतों के साथ खड़े होना गांधी और कांग्रेस पार्टी की आदत बन गयी है। शाह ने कहा कि देश विरोधी बातें करना और देश को तोडऩे वाली ताकतों के साथ खड़े होना गांधी और कांग्रेस पार्टी की आदत सी बन गई है। चाहे जम्मू-कश्मीर में जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस (जेकेएनसी) के देश विरोधी और आरक्षण विरोधी एजेंडे का समर्थन करना हो या फिर विदेशी मंचों पर भारत विरोधी बातें करनी हो, गांधी ने हमेशा देश की सुरक्षा और भावना को आहत किया है।

उन्होंने कहा कि भाषा से भाषा, क्षेत्र से क्षेत्र और धर्म से धर्म में भेदभाव लाने की बात करना गांधी की विभाजनकारी सोच को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि गांधी ने देश से आरक्षण को समाप्त करने की बात कहकर कांग्रेस का आरक्षण विरोधी चेहरा एक बार फिर से देश के सामने लाने का काम किया है। मन में पड़े विचार और सोच किसी न किसी माध्यम से बाहर आ ही जाते हैं। भाजपा नेता कहा कि मैं गांधी को बताना चाहता हूं कि जब तक भाजपा है, आरक्षण को कोई छू भी नहीं सकता और देश की एकता के साथ कोई खिलवाड़ नहीं कर सकता है।

Post Comment

Comment List

Latest News

कांतारा मिमिक्री मामला : रणवीर सिंह पर दर्ज एफआईआर रद्द, बिना शर्त माफी मांगी कांतारा मिमिक्री मामला : रणवीर सिंह पर दर्ज एफआईआर रद्द, बिना शर्त माफी मांगी
कर्नाटक हाईकोर्ट ने अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ ‘कांतारा’ के लोक देवता की मिमिक्री मामले में दर्ज आपराधिक कार्रवाई रद्द...
साउथ अफ्रीका भागने से पहले इनामी आरोपी कोे दबोचा, 6.22 करोड़ की ठगी के मामले में चार साल फरार
फिर भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति : यूरोपीय कारों पर लगाया 25 प्रतिशत टैरिफ, क्यूबा पर लगाए नए प्रतिबंध
कोटा का युवक अटलांटिक महासागर में गिरकर लापता, आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश जारी
दिल्ली बना ग्लोबल ऑन्कोलॉजी विलेज : नई तकनीकों और नेक्स्ट-जेनरेशन कैंसर केयर पर फोकस, उपचार अब दवाओं तक सीमित नहीं
ड्यूटी से गायब 678 सरकारी डॉक्टर्स, 5 मई तक ज्वॉइनिंग नहीं तो प्रेक्टिस पर रोक या लाखों का जुर्माना
एसबीआई बैंक में 4.20 करोड़ का घोटाला, बैंक मैनेजर व असिस्टेंट मैनेजर गिरफ्तार