जम्मू-कश्मीर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, आतंकवादी संबंधों के आरोप में एक व्यक्ति गिरफतार, पूछताछ जारी

जम्मू में 19 वर्षीय युवक आतंकी गतिविधियों के शक में गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, आतंकवादी संबंधों के आरोप में एक व्यक्ति गिरफतार, पूछताछ जारी

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गुरुवार को 19 वर्षीय युवक को आतंकी गतिविधियों में संलिप्त होने के संदेह में गिरफ्तार किया। आरोपी ऑनलाइन कट्टरपंथ से प्रभावित था और कथित आतंकी हमले की योजना बना रहा था। उसके मोबाइल से पाकिस्तान समेत विदेशी नंबरों से संपर्क के संकेत मिले हैं। जांच जारी है।

जम्मू। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गुरुवार को संदिग्ध आतंकवादी गतिविधियों के संबंध में 19 वर्षीय किशोर को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से जब्त डिजिटल उपकरणों की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस प्रवक्ता ने कहा, आरोपी को आतंकवादी गतिविधियों में एक मुख्य संदिग्ध है, जो मूल रूप से रियासी जिले का निवासी है और वर्तमान में जम्मू क्षेत्र में रह रहा है।

बताया जा रहा है कि, पुलिस थाना बहू फोर्ट में भारतीय न्यास संहिता की धारा 113(3) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले के बारे में पुलिस ने कहा, प्रारंभिक जांच में पता चला कि, आरोपी ऑनलाइन कट्टरपंथी विचारधारा से प्रेरित रहा था और कथित तौर पर एक आतंकवादी हमला करने की योजना बना रहा था।

इसके आगे अधिकारियों ने यह भी बताया कि, संदिग्ध मोबाइल फोन के जरिए पाकिस्तान और दूसरे विदेशी देशों के कुछ नंबरों से संपर्क में था। उन्होंने कहा कि, किशोर से जब्त डिजिटल उपकरणों की जांच और विश्लेषण व्यापक रूप से किया जा रहा है। पुलिस ने पुष्टि की कि, विस्तृत पूछताछ और व्यापक जांच जारी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

राकांपा ने पुणे नगर निगम चुनावों में ईवीएम की खराबी को लेकर उठाए सवाल राकांपा ने पुणे नगर निगम चुनावों में ईवीएम की खराबी को लेकर उठाए सवाल
पुणे नगर निगम चुनाव के दौरान एनसीपी नेता अंकुश काकडे ने ईवीएम में तकनीकी खराबी और समय की विसंगति का...
फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी : एक दिन में चांदी 18,000 रुपए महंगी, जानें क्या है भाव 
जापान के होक्काइडो में 5.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
भारत रिन्यूएबल एक्सपो-2026 का जयपुर में भव्य आयोजन, मानसरोवर के वीटी ग्राउंड पर 16 से 18 जनवरी तक जुटेंगे देश-विदेश के रिन्यूएबल एनर्जी दिग्गज
डमी परीक्षार्थियों के जरिए वरिष्ठ अध्यापक बना अभियुक्त, 2 साल से फरार 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
ईरान से गुजरने वाली कई भारतीय उड़ानें रद्द, कई के मार्ग बदले, केंद्र सरकार ने जारी की गाइडलाइन
दिसंबर में वस्तु व्यापार घाटा बढ़कर 25.04 अरब डॉलर पर पहुंचा