रहस्यमयी बीमारी की चपेट में झारखंड: एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, 2 की हालत गंभीर; रिम्स में मेडिकल बोर्ड गठित

अंधविश्वास की आशंका

रहस्यमयी बीमारी की चपेट में झारखंड: एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, 2 की हालत गंभीर; रिम्स में मेडिकल बोर्ड गठित
झारखंड के पलामू जिले के सिक्का गांव में कथित तौर पर दूषित सरसों तेल में ओझा की भभूत मिलाकर खाने से एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत हो गई। चौथी पीड़ित श्वेता देवी ने रिम्स (RIMS) रांची में दम तोड़ा। डॉक्टरों को 'एपिडेमिक ड्रॉप्सी' की आशंका है, जबकि दो अन्य सदस्य गंभीर हालत में वेंटिलेटर पर हैं।

रांची। झारखंड के पलामू जिले के पड़वा प्रखंड के सिक्का गांव में रहस्यमयी बीमारी से पिछले 10 दिनों में परिवार के चार सदस्यों की मौत हो चुकी है। शनिवार देर शाम रांची के रिम्स में इलाज के दौरान कुलदीप महतो की पुत्रवधू श्वेता देवी (28 वर्ष) ने दम तोड़ दिया। वह परिवार की चौथी सदस्य हैं, जिनकी इस बीमारी से मौत हुई है। फिलहाल परिवार के दो अन्य सदस्य – लाखो उर्फ लाखी देवी (52 वर्ष) और नकुल महतो (20 वर्ष) – रिम्स के क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती हैं। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत गंभीर है और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखकर इलाज किया जा रहा है।

प्रारंभिक लक्षणों के आधार पर एपिडेमिक ड्रॉप्सी (दूषित सरसों तेल के सेवन से होने वाली बीमारी) की आशंका जताई जा रही है, हालांकि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही बीमारी के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। रिम्स प्रबंधन आज श्वेता देवी के शव का पोस्टमार्टम कराने का निर्णय लिया जिसके लिए आज शव को कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

ग्रामीणों के अनुसार प्रभावित परिवार ओझा-गुनी पर विश्वास करता था। करीब छह माह पहले परिवार का एक सदस्य बीमार पड़ा था, जिसके बाद वे एक ओझा के पास गए। ओझा ने उन्हें भभूत देकर कहा था कि इसे खाने से बीमारी ठीक हो जाएगी। इसके बाद परिवार के सदस्य घर में रखे सरसों तेल में भभूत मिलाकर उसका सेवन करते रहे। बताया जा रहा है कि कुलदीप महतो ने कुछ दिन पहले ही स्थानीय मिल से सरसों का तेल पेरवाया था।

इस बीच राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर रविवार को रिम्स पहुंचे और पीड़ित परिवार के परिजनों से मुलाकात कर पूरी जानकारी ली। उन्होंने रिम्स निदेशक से बातचीत कर मामले की गंभीरता को देखते हुए मेडिकल बोर्ड गठित करने का निर्देश दिया। मंत्री ने कहा कि बीमारी के कारणों की वैज्ञानिक तरीके से जांच कराई जाए और भर्ती मरीजों का बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जाए। इस परिवार में सबसे पहले 19 जून को कुलदीप महतो की, 20 जून को उनकी पुत्री बबीता कुमारी और 26 जून को नाबालिग पुत्री इंदु कुमारी की मौत हुई थी। इसके बाद शनिवार को श्वेता देवी की भी जान चली गई।

Read More केंद्र सरकार का बड़ा फ़ैसला: डीजल और विमान ईंधन पर 7₹ 'टैक्स' बढ़ाया, पेट्रोल पर 1.5₹ की कटौती

स्थानीय चिकित्सकों का कहना है कि पहले हुई मौतों के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट अब तक नहीं मिलने के कारण बीमारी की सही वजह का पता नहीं चल पाया है। मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एमएमसीएच) में फॉरेंसिक जांच की सुविधा नहीं होने से जांच प्रभावित हुई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. श्रवण कुमार मेहता ने बताया कि काफी प्रयास के बाद परिवार के गंभीर मरीजों को रिम्स भेजा गया, क्योंकि वे पहले अस्पताल में इलाज कराने से कतरा रहे थे।

Read More विपक्ष की एकजुटता मजबूत : AAP के बाद अब कांग्रेस भी वांगचुक के साथ, व्यापक हो रहा आंदोलन

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

परिवहन निरीक्षक से मारपीट का आरोप, संघ ने कानोता थानाधिकारी पर कार्रवाई की मांग परिवहन निरीक्षक से मारपीट का आरोप, संघ ने कानोता थानाधिकारी पर कार्रवाई की मांग
राजधानी के कानोता थाना क्षेत्र में परिवहन निरीक्षक के साथ कथित मारपीट और अभद्र व्यवहार का मामला सामने आने के...
दूरबीन तकनीक का कमाल, 90 साल की महिला की जटिल दूरबीन सर्जरी सफल
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: प्रदर्शन में भाग लेने दिल्ली आ रहे किसानों को रोका, शंभू बॉर्डर पर हाई अलर्ट
भूकंप से तबाह वेनेज़ुएला के लिए यूएई ने बढ़ाया मदद का हाथ: वेनेज़ुएला भेजी 70 टन राहत सामग्री, मेडिकल और टेंट शिविरों पर नजर
'लॉक अप 2' में अर्जुन कपूर की होस्टिंग ने जीता फैंस का दिल, दर्शकों ने बताया शो का सबसे मनोरंजक सरप्राइज
राजौरी में बड़ा आतंकी मंसूबा नाकाम: स्कूल के पास मिला IED, भारतीय सेना ने किया निष्क्रिय
ईसरदा–रामगढ़ फीडर निर्माण पर आज बैठक, चौथ का बरवाड़ा में भूमि अधिग्रहण से पहले होगी जनसुनवाई