फिर शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा, दोनों देशों के बीच सीधी उड़ान पर सहमति

बातचीत पर सहमत हुए हैं 

फिर शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा, दोनों देशों के बीच सीधी उड़ान पर सहमति

विदेश सचिव मिस्री की सोमवार को सम्पन्न हुई यात्रा के बाद विदेश मंत्रालय की और से बताया गया कि दोनों पक्षों ने काम-काज संवाद के लिए वर्तमान तंत्रों का जायजा लिया।

नई दिल्ली। विदेश सचिव विक्रम मिस्री की दो दिवसीय चीन की राजधानी बीजिंग यात्रा में भारत और चीन के बीच इस वर्ष ग्रीष्म ऋतु में कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू करने, दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्ष गांठ पर विशेष कार्यक्रमों के आयोजन तथा मीडिया एवं शोध संस्थानों सहित जनता के स्तर पर पारस्परिक सम्पर्क को बढ़ावा देने तथा दोनों देशों के बीच कार्यात्मक वार्ताओं की व्यवस्थाओं को चरणबद्ध तरीके से फिर शुरू करने पर सहमति जताई है। दोनों पक्ष एक दूसरे के बीच यात्री विमान सेवाएं फिर शुरू करने तथा नदियों के प्रवाह की सूचनाओं के आदान-प्रदान के बारे में बातचीत पर भी सहमत हुए हैं।  

चरणबद्ध तरीके से शुरू होंगे संवाद :

विदेश सचिव मिस्री की सोमवार को सम्पन्न हुई इस यात्रा के बाद विदेश मंत्रालय की और से बताया गया कि दोनों पक्षों ने काम-काज संवाद के लिए वर्तमान तंत्रों का जायजा लिया। इन संवादों को चरणबद्ध तरीके से फिर से शुरू करने और एक-दूसरे के हित और चिंता के प्राथमिकता वाले क्षेत्रों को संबोधित करने के लिए उनका उपयोग करने पर सहमति जताई।  

इस पर भी सहमति :

Read More खड़गे और राहुल गांधी ने दी मकर संक्रांति की दी शुभकामनाएं, कहा- ये पर्व हमारी विविधता और प्रकृति से गहरे प्रेम के प्रतीक

दोनों पक्षों ने जल विज्ञान संबंधी आंकड़ों के प्रावधान और सीमा पार नदियों से संबंधित अन्य सहयोग को फिर से शुरू करने पर चर्चा करने के लिए भारत-चीन विशेषज्ञ स्तरीय तंत्र की जल्द बैठक आयोजित करने पर भी सहमति व्यक्त की। दोनों पक्ष मीडिया और थिंक-टैंक बातचीत सहित लोगों के बीच आदान-प्रदान को और बढ़ावा देने और सुविधाजनक बनाने के लिए उचित उपाय करने पर सहमत हुए।  

Read More स्कूलों को सार्वजनिक करनी होगी शिक्षकों की जानकारी, सीबीएसई ने दिए निर्देश

वांग यी और जियानचाओ से भी मुलाकात की :  मिस्री ने अपनी यात्रा के दौरान चीन के विदेश मंत्री वांग यी और चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के अंतर्राष्ट्रीय विभाग के मंत्री लियू जियानचाओ से भी मुलाकात की। बयान के मुताबिक दोनों पक्षों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच अक्टूबर में कज़ान में उनकी बैठक में सहमति के आधार पर द्विपक्षीय संबंधों की स्थिति की व्यापक समीक्षा की और संबंधों को स्थिर और पुनर्निर्माण करने के लिए कुछ जन-केंद्रित कदम उठाने पर सहमति व्यक्त की। 

Read More थाईलैंड में ट्रेन की निर्माण कार्य में लगी क्रेन से टक्कर : हादसे में 22 लोगों की मौत, मलबे में फंसे यात्रियों को निकाला बाहर 

Post Comment

Comment List

Latest News

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी
गोरखपुर–गोंडा रेलखंड में ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण...
कोकराझार में हिंसा: युवक की हत्या के बाद आगजनी और तनावपूर्ण स्थिति, 2 लोगों की मौत, 29 संदिग्ध हिरासत में, इंटरनेट सेवाएं बंद
घायल सैनिकों को नहीं बचा पा रहा यूक्रेन, खाने-पीने की भी कमी, रूस के कब्जे में बोला यूक्रेनी सैनिक
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस जारी होने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बताया-सनातन परंपरा का अपमान
तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा उजागर : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के तकनीकी प्रमुख सहित 5 अभियुक्त गिरफ्तार, एसओजी की बड़ी कार्रवाई
भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई की अनूठी परंपरा, जोगाराम पटेल ने कहा- तीसरा बजट भी होगा माइलस्टोन, बजट सत्र ऐतिहासिक रहेगा
राजस्थान बिजनेस फोरम का गठन, राज्यपाल की गरिमामय उपस्थिति में भव्य उद्घाटन