कटिहार जिले भीषण हादसा : स्कॉर्पियो और ट्रैक्टर के बीच टक्कर से 8 बाराती की मौत, 2 घायल; शादी समारोह में जा रहे थे बाराती 

घायलों को समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया

कटिहार जिले भीषण हादसा : स्कॉर्पियो और ट्रैक्टर के बीच टक्कर से 8 बाराती की मौत, 2 घायल; शादी समारोह में जा रहे थे बाराती 

बिहार में कटिहार जिले के कुरसैला थाना क्षेत्र में स्कॉर्पियो और ट्रैक्टर के बीच हुई टक्कर में 8 बाराती की मौत हो गई तथा 2 अन्य घायल हो गए

कटिहार। बिहार में कटिहार जिले के कुरसैला थाना क्षेत्र में स्कॉर्पियो और ट्रैक्टर के बीच हुई टक्कर में 8 बाराती की मौत हो गई तथा 2 अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि सोमवार की रात पूर्णिया जिले के बडहरा कोठी थाना क्ष्रेत्र के ढिबरा बाजार से स्कॉर्पियो पर सवार दस बाराती कुर्सेला के नजदीक कोशकीपुर गांव में शादी समारोह में जा रहे थे। इस दौरान चांदपुर चौक के समीप स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से टकरा गई। इस घटना में 8 बाराती की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।

घायलों को समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार बे बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान रूपेश राज, प्रिंस कुमार, टुनटुन कुमार, ज्योतिष कुमार, सिको कुमार, अजय कुमार, राधा मंडल और धीरज पोद्दार के रूप में की गई है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Tags: Accident  

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ