नाइजीरियाई फोर्स ने अपने ही नागरिकों पर कर दी बमबारी, हमले में 16 की मौत

फोर्स के रवैये पर सवाल खड़े किए हैं

नाइजीरियाई फोर्स ने अपने ही नागरिकों पर कर दी बमबारी, हमले में 16 की मौत

जम्फारा में हुई इस दुखद घटना पर गवर्नर दाउदा लवल ने दुख जताया है। अतंरराष्ट्रीय एजेंसियों ने नाइजारिया फोर्स के रवैये पर सवाल खड़े किए हैं।

कानो। नाइजीरिया में वायुसेना की कथित तौर पर गलती से की गई बमबारी में कम से कम 16 नागरिक मारे गए हैं। यह घटना उत्तर-पश्चिमी जम्फारा राज्य में हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि मरने वाले लोग सशस्त्र गिरोहों से लड़ाई के दौरान खुद को बचा रहे थे, तभी ये हमला हो गया। सेना का कहना है कि उनका निशाना लुटेरे गिरोह थे, लेकिन गलती से आम लोगों पर बम गिर गया। वायुसेना ने इस घटना पर दुख जताया है और मामले की जांच करने की बात कही है। जम्फारा में हुई इस दुखद घटना पर गवर्नर दाउदा लवल ने दुख जताया है। अतंरराष्ट्रीय एजेंसियों ने नाइजारिया फोर्स के रवैये पर सवाल खड़े किए हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार मरने वाले लोग सशस्त्र गिरोहों से लड़ रहे थे। ये गिरोह इलाके में आतंक का पर्याय बने हुए हैं, जो लोगों का अपहरण करके फिरौती मांगते हैं। सेना का कहना है कि उनका निशाना जुरमी और मारादुन इलाकों में सक्रिय लुटेरों के गिरोह थे। सेना ने माना है कि बमबारी में आम नागरिकों की मौत से साफ है कि ऑपरेशन में गड़बड़ हुई है। हम इसकी तह तक जाएंगे।

सेना कर रही है जांच
नाइजीरियन एयर फोर्स ने एक बयान जारी कर कहा है, हम नागरिकों की मौत की जांच कर रही है। हालांकि इस ऑपरेशन में कई डाकू मारे गए और कुछ अपहृत लोगों को भी छुड़ाया गया, लेकिन एनएएफ नागरिकों की मौत की खबरों को गंभीरता से ले रही है। एक व्यापक जांच चल रही है, जिसके बाद सच्चाई सामने आएगी। गांव वालों ने हमले के बाद 16 शव बरामद किए और कई घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल ने नाइजीरियाई फोर्स के हमले में मरे लोगों की संख्या 20 बताई है। एजेंसी ने इस घटना की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है।

 

Read More जेल से जल्द रिहा होंगे सोनम वांगचुक : गृह मंत्रालय ने हिरासत खत्म करने का लिया फैसला, अधिकारियों को दिए आदेश; कहा- लद्दाख में शांति और आपसी विश्वास का माहौल बनाए रखने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

Tags: bombing

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब सीएम भगवंत मान का दावा : राजस्थान पर 1.44 लाख करोड़ पानी का बकाया, भुगतान नहीं करने पर आपूर्ति रोकने की चेतावनी पंजाब सीएम भगवंत मान का दावा : राजस्थान पर 1.44 लाख करोड़ पानी का बकाया, भुगतान नहीं करने पर आपूर्ति रोकने की चेतावनी
भगवंत मान ने राजस्थान पर पानी का 1.44 लाख करोड़ रुपए बकाया होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि...
पश्चिम एशिया संकट के बीच राजनाथ ​सिंह का बड़ा बयान: बोले-ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग में आत्मनिर्भरता जरूरी, विकसित भारत के लक्ष्य को पाने के लिए नई प्रौद्योगिकियों को अपनाना आवश्यक
वॉशिंगटन डीसी के सैन्य बेस पर अज्ञात ड्रोन दिखने से हड़कंप: मार्को रूबियो और पीट हेगसेथ की बढ़ाई सुरक्षा, व्हाइट हाउस में उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन
LPG गैस की कमी के दौरान बढ़ते साइबर फ्रॉड पर एडवाइजरी जारी
विकसित राजस्थान 2047 के लिए एमएसएमई बनेगा 'ग्रोथ इंजन': जोगाराम पटेल
जयपुर में MINI Cooper S 'विक्ट्री एडिशन' का भव्य आगाज़: BMW इंडिया 1 अप्रैल से बढ़ाएगा 2 प्रतिशत तक दाम
सीबीएसई ने प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए शुरू किया इंटीग्रेटेड पेमेंट सिस्टम,