बोलीविया में चालक ने खोया बस से नियंत्रण : चट्टान से टकराई, हादसे में 13 लोगों की मौत

चोटों की गंभीरता के कारण मृत्यु दर बढ़ सकती है

बोलीविया में चालक ने खोया बस से नियंत्रण : चट्टान से टकराई, हादसे में 13 लोगों की मौत

ऑपरेशन एजेंसी के निदेशक कर्नल विक्टर बेनाविदेज ने मृतकों की संख्या की पुष्टि की तथा स्थानीय मीडिया ने कहा कि चोटों की गंभीरता के कारण मृत्यु दर बढ़ सकती है।

ला पाज। दक्षिणी बोलीविया के पोटोसी और चुक्विसाका विभागों को जोड़ने वाली सड़क पर हुई एक बस दुर्घटना में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी स्थानीय अधिकारियों ने गुरुवार को दी। पोटोसी ट्रांजिट ऑपरेशन एजेंसी के निदेशक कर्नल विक्टर बेनाविदेज ने मृतकों की संख्या की पुष्टि की तथा स्थानीय मीडिया ने कहा कि चोटों की गंभीरता के कारण मृत्यु दर बढ़ सकती है।

बेनाविदेज ने कहा कि उम्मीद है कि मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी नहीं होगी, लेकिन कई घायल लोगों की हालत गंभीर है। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार बस दोपहर के समय ओकुरी नगरपालिका के पास सड़क से उतरकर एक चट्टान से टकरा गई, जिससे यह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस कोचाबाम्बा के केंद्रीय शहर से रवाना हुई थी और ओरुरो के पश्चिमी विभाग की ओर जा रही थी, लेकिन बोलिविया में भारी बारिश से मुख्य सड़क पर भूस्खलन होने के कारण चालक ने दक्षिणी शहर सुक्रे से होकर वैकल्पिक मार्ग चुना।

प्रारंभिक जांच से पता चला कि बस चालक मार्ग से अनभिज्ञ था और तेज गति से बस चला रहा था, जिससे उसने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। इस माह की शुरुआत में पोटोसी के उसी पहाड़ी क्षेत्र में दो अन्य घातक दुर्घटनाएं हुईं, जिसमें कम से कम 68 लोगों की मौत हो गई तथा दर्जनों लोग घायल हो गए।

 

Read More राहुल गांधी ने की किसान की बेटी के विवाह में शिरकत : हरियाणवी पगड़ी पहनाकर हुआ स्वागत, आंगन में बैठकर की बात; खाने का भी लिया स्वाद

Tags: Accident

Post Comment

Comment List

Latest News

चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए 1,111 केंद्रीय पर्यवेक्षक तैनात, अप्रेल में होंगे चुनाव चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए 1,111 केंद्रीय पर्यवेक्षक तैनात, अप्रेल में होंगे चुनाव
चुनाव आयोग ने निष्पक्ष मतदान हेतु 1,111 पर्यवेक्षकों को तैनात किया है। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल सहित चुनावी राज्यों...
इजरायली हमले में ईरानी बासिज बल के प्रमुख गुलामरेजा सुलेमानी की मौत, ईरान ने जताई कड़ी नाराजगी
अशोक गहलोत ने व्हीलचेयर फेंसिंग ट्रायल में सुविधाओं की कमी पर उठाए सवाल, कहा- खिलाड़ियों के साथ संवेदनहीनता
संघ की और से एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर 29 मार्च को होगा : 4000 लोगों की जांच, दवाइयां और ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध
एआईसीसी ने तेलंगाना में पार्टी-सरकार समन्वय को मजबूत करने के लिए समिति का किया गठन, प्रशासनिक गतिविधियों के कुशल संचालन के लिए भी करेंगे काम
नाइजीरिया में भीषण आतंकवादी हमला: 23 से अधिक लोगों की मौत, अन्य 108 घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
तकनीकी कार्य के कारण रेलसेवाएं रेगूलेट : कई प्रमुख रेल सेवाएं देरी से चलेंगी, यात्रियों को समय में बदलाव के लिए सतर्क रहने की सलाह