लालू यादव ने परिवार के साथ किया मतदान : महागठबंधन के लिए की वोट करने की अपील, कहा- बदलती रहनी चाहिए सत्ता 

सरकार के खिलाफ वोट करने की अपील की

लालू यादव ने परिवार के साथ किया मतदान : महागठबंधन के लिए की वोट करने की अपील, कहा- बदलती रहनी चाहिए सत्ता 

राजद सुप्रीमो यादव ने दिवंगत समाजवादी नेता डॉ. राममनोहर लोहिया की बात दुहराते हुए लोगों से प्रदेश की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के खिलाफ वोट करने की अपील की। 

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए चल रही पहले चरण की वोटिंग के बीच राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने लोगों से महागठबंधन के पक्ष में वोट करने की अपील की है। यादव ने सुबह राजधानी पटना के एक मतदान केन्द्र में अपने परिवार के लोगों के साथ मतदान किया। उन्होंने मतदान करने के बाद बिहार में बदलाव की अपील की है। राजद सुप्रीमो यादव ने दिवंगत समाजवादी नेता डॉ. राममनोहर लोहिया की बात दुहराते हुए लोगों से प्रदेश की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के खिलाफ वोट करने की अपील की। 

यादव ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी के साथ वोट वाली अंगुली दिखाते हुए एक तस्वीर शेयर की। उन्होंने लिखा कि 20 साल बहुत हुआ! अब युवा सरकार और नए बिहार के लिए तेजस्वी सरकार अति आवश्यक है। यादव ने सीधे तौर पर अपने बेटे तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने की अपील की है। समाजवादी नेता डॉ. राममनोहर लोहिया ने समाज के विकास और बेहतर लोकतंत्र के लिए सत्ता बदलते रहने को जरूरी बताया था। उन्होंने कहा था कि सत्ता परिवर्तन अपरिहार्य है, सत्ता बदलती रहनी चाहिए, ताकि आम जनमानस और समाज में निचले पायदान पर खड़े व्यक्ति का भला हो सके।

 

Tags: lalu

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी का लोकसभा में चुनाव सुधारों पर बड़ा बयान, आरएसएस और ‘समानता’ के मुद्दे पर संसद में हंगामा राहुल गांधी का लोकसभा में चुनाव सुधारों पर बड़ा बयान, आरएसएस और ‘समानता’ के मुद्दे पर संसद में हंगामा
लोकसभा में चुनाव सुधारों पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी के भाषण से जुड़ी टिप्पणियों पर हंगामा हो गया। उन्होंने...
जेल में बंदियों ने प्रवासी राजस्थानी दिवस पर बनाई अद्भुत सैंड आर्ट, संस्कृति और गौरव का अनूठा प्रदर्शन
कार-बाइक की टक्कर में एक की मौत : रैपीडो से कमरे पर लौट रहा था युवक, चार वाहन पुलिस कस्टडी में 
“फिक्की फ्लो जयपुर में शोभा डे की प्रेरक शाम — ‘एम्ब्रेसिंग द सेंसुअल सेल्फ’ ने जगाया आत्म-अभिव्यक्ति और नारीत्व का नया दृष्टिकोण”
7 डिजिट गड़बड़झाले पर सख्त परिवहन मुख्यालय: 20 दिसंबर तक अनिवार्य एफआईआर, दोषी कार्मिकों पर होगी कड़ी कार्रवाई
गड़बड़ी पाये जाने पर एयरलाइंस के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी: नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू
मोबाइल व नकदी लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, बाइक समेत दो मोबाइल बरामद