फिलीपींस में निर्माण स्थल पर भूस्खलन, 4 लोगों की मौत
सात लोग दब गए
एंटीपोलो शहर आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन कार्यालय के प्रवक्ता रेली बर्नार्डो ने कहा कि एक निजी उपखंड के अंदर एक निर्माण स्थल पर भूस्खलन हुआ, जिसमें सात लोग दब गए।
मनीला। फिलीपींस की राजधानी मनीला के पूर्व में रिजाल प्रांत के एंटीपोलो शहर में भूस्खलन में 4 लोगों की मौत हो गई है। यह जानकारी शहर के सार्वजनिक सूचना प्रमुख ने दी। एंटीपोलो शहर आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन कार्यालय के प्रवक्ता रेली बर्नार्डो ने कहा कि एक निजी उपखंड के अंदर एक निर्माण स्थल पर भूस्खलन हुआ, जिसमें सात लोग दब गए।
उन्होंने कहा कि बचावकर्मियों ने चार शव निकाले, जबकि कीचड़ में फंसे तीन अन्य को बचा लिया। उन्होंने कहा कि सभी सात पीड़ितों का पता चल गया है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
Tags: Landslide
Related Posts
Post Comment
Latest News
05 Feb 2025 19:03:06
वाटरशेड विकास घटक के तहत किए गए वाटरशेड विकास गतिविधियों के बारे में लोगों की भागीदारी बढ़ाने और जागरुकता पैदा...
Comment List