निगम और जेडीए एक्शन में: गौवंश और थड़ी ठेले सड़क से हटाए, अवैध निर्माणों पर गरजा बुलडोजर

अवैध डेयरियों पर कार्रवाई के साथ निराश्रित गौवंश को पहुंचाया हिंगोनिया गौशाला

निगम और जेडीए एक्शन में: गौवंश और थड़ी ठेले सड़क से हटाए, अवैध निर्माणों पर गरजा बुलडोजर

गोविंददेवजी मंदिर में आने वाले लोगों को पहले गंदगी में होकर गुजरना पड़ता है। साथ ही आए दिन लोगों के साथ दुर्घटनाएं होती हैं। 

जयपुर। नगर निगम और जेडीए ने शहर में गौवंश, थड़ी ठेले और अवैध निर्माण हटाए। शहर में प्रमुख मार्गों, मंदिरों सहित प्रमुख स्थानों पर घूमने वाले निराश्रित गाौवंश के साथ ही अवैध रूप से संचालित संचालित पशु डेयरियों पर नगर निगम जयपुर हेरिटेज ने शुक्रवार को कार्रवाई की। शहर में सड़कों पर खुलेआम विचरण कर दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है। साथ ही धार्मिक स्थलों पर आने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। निराश्रित पशुओं से होने वाले दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए विधायक बालमुकुन्दाचार्य भी मौके पर पहुंचे और निगम अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि शहर में अवैध डेयरियां संचालित हो रही है और निगम अधिकारियों को दिख नहीं रही है तथा ना ही शहर में विभिन्न स्थानों पर घूमने वाले पशुओं की भी नहीं पकड़ते है। गोविंददेवजी मंदिर में आने वाले लोगों को पहले गंदगी में होकर गुजरना पड़ता है। साथ ही आए दिन लोगों के साथ दुर्घटनाएं होती हैं। 
मौके पर पहुंचे विधायक ने निगम अधिकारियों को कहा कि लोगों ने रास्ते में भी अतिक्रमण कर रखे है, जिससे लोगों को आने जाने में भी परेशानी होती है। निगम के दस्ते के मौके पर पहुंचने के साथ ही लोगों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन भारी पुलिस जाब्ते के चलते घरों से पकड़कर गायों को हिंगोनिया गौ पुर्नवास केन्द्र पहुंचाया। निगम दस्ते ने इस दौरान 44 गायों को हिंगोनिया गौ पुर्नवास केन्द्र पहुंचाया। साथ ही चौगान स्टेडियम के पास स्थित अवैध डेयरी पर उपायुक्त पशु प्रबंधन शाखा डॉ. योगेश शर्मा ने कार्रवाई की। 

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान हाईकोर्ट ने समान मुद्दे पर नई अतिक्रमण याचिका की खारिज, पूर्व याचिका पर सुनवाई जारी रखने का निर्देश राजस्थान हाईकोर्ट ने समान मुद्दे पर नई अतिक्रमण याचिका की खारिज, पूर्व याचिका पर सुनवाई जारी रखने का निर्देश
राजस्थान हाईकोर्ट ने क्वींस रोड के अतिक्रमण मामले में लंबित याचिका के बावजूद समान मुद्दे पर नई याचिका दायर करने...
असर खबर का - खानपुर सीएचसी को मिले डॉक्टर, मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा
जेकेसीए घोटाले में फारूक अब्दुल्ला को बड़ी राहत: अदालत ने गैर-जमानती वारंट वापस लिया, 30 मार्च को होगी अगली सुनवाई 
बांसी जीएसएस : छह माह से फीडर ब्रेकर खराब, बिजली आपूर्ति पर संकट, उपभोक्ता परेशान
राजस्व अर्जन में 7.10% वृद्धि, विभागवार प्रगति की निगरानी के लिए बनेगी समिति
जयपुर पश्चिम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 25 हजार का इनामी अपराधी प्रदीप तंवर गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
जयपुर एयरपोर्ट : मुंबई फ्लाइट साढ़े तीन घंटे लेट, यात्री परेशान