Lucknow: कोर्ट में गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी की हत्या, वकील की ड्रेस में आया था हत्यारा

बीजेपी विधायक ब्रह्मदत्त द्विवेदी मर्डर मामले में आरोपी था संजीव

Lucknow: कोर्ट में गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी की हत्या, वकील की ड्रेस में आया था हत्यारा

गोली चलाने वाले बदमाश की पहचान विजय यादव के रुप में हुई है जो जौनपुर का निवासी है। वहीं पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

लखनऊ। लखनऊ कोर्ट में गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी जीवा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। गोली चलाने वाला वकील की ड्रेस में कोर्ट आया था। इस घटना से कोर्ट में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। गोलीबारी की इस घटना में एक बच्ची को भी गोली लग गई। बता दें कि संजीव माहेश्वरी बीजेपी विधायक ब्रह्मदत्त द्विवेदी मर्डर मामले में आरोपी था।

जानकारी के मुताबिक गोली चलाने वाले बदमाश की पहचान विजय यादव के रुप में हुई है जो जौनपुर का निवासी है। वहीं पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

जीवा की क्राइम कुंडली
10 फरवरी 1997 को भाजपा नेता ब्रह्मदत्त द्विवेदी की हत्या हुई थी जिसमें संजीव जीवा का नाम आया था। मामले की सुनवाई हुई तो संजीव को उम्रकैद की सजा मिली। इसके बाद वो माफिया मुख्तार अंसारी के कॉन्टैक्ट में आया। इतना ही नहीं गैंगस्टर संजीव जीवा का नाम कृष्णानंद राय हत्याकांड में भी सामने आया था।

जीवा पर 2-4 नहीं बल्कि 22 से ज्यादा मामले दर्ज थे। 17 मामलों में जीवा बरी हो गया था। ब्रह्मदत्त द्विवेदी और कृष्णानंद राय हत्याकांड के अलावा उस पर साल 2017 में हुई कारोबारी गोल्डी की हत्या में भी शामिल होने का आरोप लगा था। कोर्ट ने इस केस में जीवा समेत 4 आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मणिपुर में पुलिस ने चलाया अभियान, प्रतिबंधित संगठनों के 4 उग्रवादी गिरफ्तार मणिपुर में पुलिस ने चलाया अभियान, प्रतिबंधित संगठनों के 4 उग्रवादी गिरफ्तार
मणिपुर में इंफाल स्थित विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों के 4 उग्रवादियों को अलग-अलग अभियानों में गिरफ्तार किया गया
पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी को फिरौती के लिए धमकी के मामले का आरोपी गिरफ्तार, नाम बदलकर फरारी काट रहा था 
अशोक गहलोत ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व सौहार्द तथा सामाजिक समरसता को और अधिक करे मजबूत
प्रदेश में हर्षोल्लास से मनाई होली : विभिन्न रंगों में रंगे नजर आए विदेशी सैलानी, ढोल-नगाड़ों की थाप पर किया डांस
भजनलाल शर्मा ने होली पर किया पूजन, मंत्रोच्चार के बीच किया होलिका दहन 
भारत ने बलूचिस्तान में ट्रेन अपहरण की घटना को लेकर पाकिस्तान के बयानों को किया खारिज
डिप्टी सीएम दीया कुमारी के सिविल लाइंस कार्यालय पर फूलों संग होली कार्यक्रम का आयोजन, राधा कृष्ण और मातृ शक्ति के संग मनाई फूलों वाली होली