रूस में बीयर की बोतलों पर महात्मा गांधी का नाम और फोटो : खड़ा हुआ नया विवाद, भारत ने की निंदा

अनुचित आचरण करार दिया

रूस में बीयर की बोतलों पर महात्मा गांधी का नाम और फोटो : खड़ा हुआ नया विवाद, भारत ने की निंदा

महात्मा गांधी की तस्वीर और हस्ताक्षर का उपयोग करने वाले रेवोर्ट ब्रूअरी के कृत्य को कंपनी की ओर से अपमानजनक और अनुचित आचरण करार दिया है।

तिरुवनंतपुरम। रूस स्थित रिवोर्ट ब्रूअरी द्वारा बीयर के डिब्बे और बोतलों पर महात्मा गांधी की छवि के इस्तेमाल ने विवाद खड़ा कर दिया है और इस संबंध में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और भारत में रूसी राजदूत डेनिस अलीपोव से शराब निर्माता के साथ इस मामले को उठाने का आग्रह किया गया है। महात्मा गांधी नेशनल फाउंडेशन के अध्यक्ष एबीजे जोस ने रूसी अधिकारियों को लिखे एक पत्र में अपने उत्पादों को बेचने के लिए महात्मा गांधी की तस्वीर और हस्ताक्षर का उपयोग करने वाले रेवोर्ट ब्रूअरी के कृत्य को कंपनी की ओर से अपमानजनक और अनुचित आचरण करार दिया है।

उन्होंने शराब की बोतलों और वेबसाइटों से गांधी की अपमानजनक छवियों को हटाने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग करते हुए कहा कि एक ऐसे व्यक्ति के रूप में, जिसने शराब के खिलाफ रुख अपनाया था, बीयर की बोतलों पर महात्मा गांधी का नाम और छवि निश्चित रूप से अनुचित और निंदनीय है। इसके विज्ञापन अभी भी आपके देश में प्रदर्शित किए जाते हैं।

Tags: gandhis

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

इजरायल-ईरान जंग के बीच भारत के लिए राहत की खबर : भारत को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से होकर 2 एलपीजी टैंकर ले जाने की इजाजत, ईरानी राजदूत ने कहा था- भारत हमारा दोस्त, सुरक्षित रास्ता देंगे इजरायल-ईरान जंग के बीच भारत के लिए राहत की खबर : भारत को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से होकर 2 एलपीजी टैंकर ले जाने की इजाजत, ईरानी राजदूत ने कहा था- भारत हमारा दोस्त, सुरक्षित रास्ता देंगे
इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के बीच भारत के लिए राहत की खबर आई है। ईरान ने भारत को...
आर्मंड डुप्लांटिस ने 15वीं बार तोड़ा विश्व रिकॉर्ड, पोल वॉल्ट में 6.31 मीटर की बाधा 15वीं बार आसानी से की पार 
पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल : देर रात 64 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, जानें किसे कहां लगाया
आज का भविष्यफल
जैसलमेर से हुई रवाना, गुजरात के बनासकांठा जिले में हादसा : चलती स्लीपर बस में आग, एक की मौत, सात झुलसे
यातायात सुधार, खेल अवसंरचना और नई योजनाओं को मिलेगा बल, द्रव्यवती नदी के किनारे एलिवेटेड ट्रैफिक कॉरिडोर की डीपीआर को मंजूरी
48 मण्डलों पर ऋद्धि मंत्रों से हुआ भक्तामर, स्तोत्र दीप महाअर्चना अनुष्ठान