मिशन मरुधरा: दिल्ली में मंथन

बीजेपी नेताओं को नड्डा मंत्र

 मिशन मरुधरा:  दिल्ली में मंथन

दिल्ली में राजस्थान बीजेपी की बैठक


नई दिल्ली। राजस्थान बीजेपी नेताओं की दिल्ली में बैठक हुई। राजस्थान भाजपा को लेकर सुबह दस बजे से शुरू हुई बीजेपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर पर मंथन हुआ। नड्डा के आवास पर करीब चार घंटे बैठक हुई। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, बीएल संतोष , पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सतीश पुनिया, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, भाजपा संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया, उपनेता राजेन्द्र राठौड़ बैठक में मौजूद रहें। नड्डा ने प्रदेश के नेताओं से राज्य के राजनितिक हालात का जायजा लिया।

बैठक में राजस्थान के बीजेपी नेताओं को नड्डा मंत्र दिया गया, जिसमें प्रदेश में एकजुटता के साथ अगले विधानसभा चुनाव में उतरने की तैयारी पर चर्चा की गई। बैठक में तय किया गया कि परिवर्तन यात्रा अभी नहीं निकाली जाएगी। बीजेपी पूरी तैयारी के साथ समय आने पर परिवर्तन यात्रा निकालेगी। बीजेपी की ओर से मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर शिर्ष नेतृत्व की ओर से साफ नहीं किया गया है। संभवत: चुनाव के दो चार माह पहले सीएम फेस का ऐलान होगा। शिर्ष नेतृत्व तय करेगा कि आगे किसी का नाम करना है या नहीं। वहीं जेपी नड्डा ने प्रदेश बीजेपी के सभी नेताओं को साथ चलने का मंत्र दिया। हाल ही में नड्डा और संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने राजस्थान का दौरा किया है ।

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित