मोदी का पहला पॉडकास्ट रिलीज : मनुष्य हूं, देवता नहीं, लेकिन मैं फेल होने पर रोता नहीं

यक्तिगत सोच पर चर्चा करते नजर आ रहे हैं

मोदी का पहला पॉडकास्ट रिलीज : मनुष्य हूं, देवता नहीं, लेकिन मैं फेल होने पर रोता नहीं

इंटरव्यू में पीएम दुनिया में युद्ध की स्थिति, राजनीति में युवाओं की भूमिका, अपने पहले और दूसरे कार्यकाल के अनुभवों और व्यक्तिगत सोच पर चर्चा करते नजर आ रहे हैं।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जेरोधा के को-फाउंडर निखिल कामत के साथ पॉडकास्ट किया। 9 जनवरी को इसका ट्रेलर आया। पूरा वीडियो रिलीज किया गया। इसमें पीएम मोदी कहते हैं कि उनसे भी गलतियां होती हैं वे मनुष्य हैं, देवता नहीं। यह पीएम मोदी का पहला पॉडकास्ट इंटरव्यू है। मोदी ने कहा, मैं ऐसा व्यक्ति नहीं हूं जो असफलता पर रोते हुए अपना जीवन बिता दूं। हर पल जोखिम उठाना पड़ता है। इस इंटरव्यू में पीएम दुनिया में युद्ध की स्थिति, राजनीति में युवाओं की भूमिका, अपने पहले और दूसरे कार्यकाल के अनुभवों और व्यक्तिगत सोच पर चर्चा करते नजर आ रहे हैं।

राजनीति में युवाओं के आने पर उन्होंने कहा कि युवा राजनीति में मिशन लेकर आएं, एंबिशन लेकर नहीं। यह मेरा पहला पॉडकास्ट है, मुझे नहीं पता कि यह आपके दर्शकों को कैसा लगेगा। पीएम मोदी ने भी ट्रेलर को पोस्ट करते हुए लिखा- मुझे आशा है कि आप सभी इसका उतना ही आनंद लेंगे, जितना हमें आपके लिए इसे बनाने में आया।

गलतियां मुझसे भी होती है
पीएम मोदी ने कहा, जब मैं सीएम बना था, तब मैंने अपने एक भाषण में कहा था कि मैं अपनी कोशिशों में कोई कसर नहीं छोड़ूंगा। मैं इंसान हूं, मुझसे गलतियां हो सकती हैं, लेकिन मैं गलत इरादे से गलतियां नहीं करूंगा। मैंने इसे अपने जीवन का मंत्र बना लिया है।

चीनी राष्ट्रपति और मेरे बीच स्पेशल कनेक्शन 
2014 में अपने पहले कार्यकाल के बारे में बोलते हुए, पीएम ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बातचीत के बारे में एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया। पीएम ने कहा- जब मैं 2014 में पीएम बना, तो चीनी राष्ट्रपति शी ने भी शिष्टाचार भेंट की, जिसमें उन्होंने कहा कि वे भारत आना चाहते हैं। मैंने कहाआपका स्वागत है। उन्होंने कहा कि मैं गुजरात, आपके गांव वडनगर का दौरा करना चाहता हूं क्योंकि मेरे और आपके बीच एक विशेष बंधन है। चीनी दार्शनिक ह्वेन त्सांग आपके गांव में सबसे लंबे समय तक रहे और जब वे चीन लौटे, तो वे मेरे गांव में रहे।

Read More डिजिटल पेमेंट और सेमीकंडक्टर तक...भारत–मलेशिया संबंधों को मिली नई मजबूती, इन छह अहम समझौतों पर हुए हस्ताक्षर

राजनीति में युवा मिशन लेकर आएं एंबिशन नहीं 
राजनीति में दो चीजें हैं, एक राजनेता बनना और दूसरा सफल राजनेता बनना। मेरा मानना है कि आपको समर्पित, प्रतिबद्ध होना चाहिए, अच्छे और बुरे समय में जनता के साथ रहना चाहिए, टीम के खिलाड़ी की तरह काम करना चाहिए। यदि आप खुद को सबसे ऊपर मानते हैं और सोचते हैं कि हर कोई आपका अनुसरण करेगा, तो हो सकता है कि उसकी राजनीति काम कर जाए और वह चुनाव जीत जाए, लेकिन इसकी कोई गारंटी नहीं है कि वह एक सफल राजनेता होगा।

Read More जापान में सानाए ताकाइची की ऐतिहासिक जीत : पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई 

गोधरा में जो देखा, वह दर्दनाक था 
गोधरा ट्रेन अग्निकांड पर 2002 के गोधरा कांड को याद करते हुए, जिसमें 59 लोगों की जान चली गई थी, पीएम मोदी ने कहा कि जब यह घटना हुई थी, तब वह पहली बार विधायक बने थे। पीएम ने कहा कि मैं गोधरा जाना चाहता था लेकिन वहां केवल एक ही हेलीकॉप्टर था... मुझे लगता है कि यह ओएनजीसी का था। मैं गोधरा गया मैंने वह दर्दनाक दृश्य देखा। मैंने खुद को नियंत्रित करने के लिए जो कुछ भी कर सकता था, किया।

Read More भारतीय किसानों के हितों के साथ कोई समझता नहीं : सरकार अन्नदाताओं के हितों की रक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध, गोयल ने कहा- कृषि क्षेत्र की उपज को नहीं दी कोई रियायत

 

Tags: modi

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब में आम आदमी पार्टी का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन : नेताओं के खिलाफ व्यक्त किया रोष, कार्यकर्ताओं ने की सार्वजनिक माफी की मांग पंजाब में आम आदमी पार्टी का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन : नेताओं के खिलाफ व्यक्त किया रोष, कार्यकर्ताओं ने की सार्वजनिक माफी की मांग
मुद्दे को लेकर पार्टी कार्यकर्ता पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस नेताओं और विधायकों के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे...
Weather Update : प्रदेश में फिर बारिश के आसार, धीरे-धीरे कम होगा सर्दी का असर  
इंटरनेशनल मार्केट की गिरावट का असर : सोना और चांदी कमजोर, जानें कितने गिरे भाव
मोदी ने किया सेवा तीर्थ का उद्घाटन : किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के किए फैसले, संबंधित फाइलों पर किए हस्ताक्षर
किसान सारथी 2.0 संवेदीकरण एवं जागरूकता कार्यशाला : डिजिटल कृषि को मिलेगा बढ़ावा, किसानों को घर बैठे उपलब्ध होगी उन्नत तकनीकी जानकारी
छत्तीसगढ़ में निवेश और औद्योगिक विकास के अपार अवसर, उद्यमियों को मिला न्योता
किसानों के लिए आमदनी की असीम संभावनाओं के द्वार खोलेगा आंवला, क्रेता-विक्रेता सम्मेलन और प्रदर्शनी होगी