मोदी ने किया गुजरात की पहली हैरिटेज ट्रेन का शुभारंभ

मोदी ने किया गुजरात की पहली हैरिटेज ट्रेन का शुभारंभ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर उन्हें स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर पुष्पांजलि अर्पित करके श्रद्धांजलि दी

केवड़िया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर उन्हें स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर पुष्पांजलि अर्पित करके श्रद्धांजलि दी और एकता नगर रेलवे स्टेशन से अहमदाबाद के लिए स्टीम इंजन वाली गुजरात की पहली हेरिटेज ट्रेन का शुभारंभ किया।

मोदी करीब आठ बजे गुजरात में नर्मदा नदी पर बने सरदार सरोवर बांध के निकट केवड़िया पहुंचे तथा सरदार पटेल की विश्व की सबसे बड़ी प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर पुष्पांजलि अर्पित करके श्रद्धांजलि दी। 

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल की जयंती पर हम उनकी अदम्य भावना, दूरदर्शी राजनेता और असाधारण समर्पण को याद करते हैं, जिसके साथ उन्होंने हमारे देश की नियति को आकार दिया। राष्ट्रीय एकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हमारा मार्गदर्शन करती रहती है। हम उनकी सेवा के सदैव ऋणी रहेंगे।

प्रधानमंत्री ने इस मौके पर सबको राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय एकता दिवस परेड की सलामी ली जिसमें सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और राज्य पुलिस की विभिन्न टुकड़ियां एवं बैंड शामिल हुए। विशेष आकर्षणों में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की सभी महिला बाइकर्स द्वारा डेयरडेविल शो, बीएसएफ का महिला पाइप बैंड, गुजरात महिला पुलिस द्वारा कोरियोग्राफ किया गया कार्यक्रम, विशेष एनसीसी शो, स्कूल बैंड प्रदर्शन, भारतीय वायु सेना का फ्लाई पास्ट शामिल था। इसी में गांवों की आर्थिक व्यवहार्यता का प्रदर्शन भी किया गया। 

Read More मिडिल ईस्ट संकट के बीच ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियन का भारत दौरा: BRICS Summit में होंगे शामिल, क्यों खास होगी ये यात्रा?

       

Read More लाल सागर में बढ़ा तनाव: हूतियों के मिसाइल हमलों से मोखा बंदरगाह ठप, 7 लोगों की मौत; 1.6 करोड़ डॉलर के नुकसान के बाद बंद हुआ संचालन

Post Comment

Comment List

Latest News

निकाय-पंचायत चुनाव में टिकट को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, बोले- मेरी सिफारिश भी मत मानना, जमीनी हकीकत देखें निकाय-पंचायत चुनाव में टिकट को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, बोले- मेरी सिफारिश भी मत मानना, जमीनी हकीकत देखें
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्थानीय चुनावों में वास्तविक कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया है। उन्होंने...
आवाज दबा रही सरकार! खड़गे का आरोप- एक लाख इंस्टाग्राम और 15 हजार यूट्यूब चैनल को ब्लॉक करने का आदेश
केंद्रीय कैबिनेट बहुत कमजोर, राउत बोले- फडणवीस को दिल्ली बुला रहा केंद्र
जयपुर में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के पर्यटन मंत्री : 19 से 22 अगस्त तक चलेगा महामंथन, पर्यटन को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने की तैयारी
जयपुर में कल टेक्सटाइल उद्योग पर राज्य स्तरीय कार्यशाला, अपशिष्ट जल के पुनः उपयोग पर होगा मंथन
जयपुर में मिस ओशन वर्ल्ड और मिस फ्यूजन इंडिया के गाउन राउंड का भव्य आयोजन, बीस देशों की सुंदरियां ले रहीं हिस्सा
हाई रिस्क गर्भवतियों की हुई सघन जांच, एनीमिया पीड़ितों को लगाए एफसीएम इंजेक्शन