पैसों का खेल : लोकसभा चुनाव में राजनीतिक दलों ने जमकर बहाया पैसा, 3861 करोड़ रुपए खर्च 

चुनाव आयोग को दी गई जानकारी पर आधारित है

पैसों का खेल : लोकसभा चुनाव में राजनीतिक दलों ने जमकर बहाया पैसा, 3861 करोड़ रुपए खर्च 

पार्टियों द्वारा लोकसभा चुनावों और आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के विधानसभा चुनावों में किये गए खर्चे का खुलासा किया है।

नई दिल्ली। पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव में राजनीतिक दलों ने जमकर पैसा बहाया। एक अनुमान के मुताबिक इस चुनाव में लगभग 1.35 लाख करोड़ रुपये खर्च हुए। एक स्टडी में यह अनुमान लगाया है। वहीं चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़े इतर जानकारी देते हैं। चुनाव आयोग ने भी पार्टियों द्वारा लोकसभा चुनावों और आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के विधानसभा चुनावों में किये गए खर्चे का खुलासा किया है।

कई पार्टियों ने नहीं दिया खर्च का हिसाब
कुछ पार्टियों ने तो अपने खर्च का पूरा हिसाब दिया है। लेकिन कई पार्टियां ऐसी हैं जिन्होंने अभी तक यह नहीं बताया कि उन्होंने कितना पैसा खर्च किया। कॉमनवेल्थ ह्यूमन राइट्स इनिशिएटिव ने एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव में कितना पैसा खर्च किया और कहां से जुटाया। यह रिपोर्ट चुनाव आयोग को दी गई जानकारी पर आधारित है।

इन पार्टियों का नाम शामिल
इस रिपोर्ट के अनुसार, 22 राजनीतिक पार्टियों के पास चुनाव लड़ने के लिए 18,742.31 करोड़ रुपये थे। इन पार्टियों में आम आदमी पार्टी, असम गण परिषद, ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन, ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस, ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट, बीजू जनता दल, भारतीय जनता पार्टी, भारत राष्ट्र समिति, बहुजन समाज पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) सीपीआई(एम), द्रविड़ मुनेत्र कड़गम, इंडियन नेशनल कांग्रेस, जनता दल सेक्युलर, जनता दल यूनाइटेड, लोक जनशक्ति पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल, समाजवादी पार्टी, सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट, सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा, तेलुगु देशम पार्टी, युवाजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी शामिल हैं। इन पार्टियों ने मिलकर 3,861.57 करोड़ रुपये खर्च किए। बीजेपी ने सबसे ज्यादा 1,737.68 करोड़ रुपये खर्च किए। यह कुल खर्च का 45% से भी ज्यादा है। पार्टियों को दान के रूप में 7,416.31 करोड़ रुपये मिले। बीजेपी को इसमें से 84.5% हिस्सा मिला। यानी बीजेपी को सबसे ज्यादा दान मिला।

चुनावों में चलता है पैसे का खेल
 मीडिया ने भी इसमें अहम भूमिका निभाई है। मीडिया विज्ञापनों पर 992.48 करोड़ रुपये खर्च किए गए। इसमें प्रिंट, टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म शामिल हैं। सोशल मीडिया और वर्चुअल कैंपेन पर 196.23 करोड़ रुपये खर्च किए गए। सिर्फ सात पार्टियों ने ही इसका खुलासा किया है। स्टार प्रचारकों के यात्रा पर 830.15 करोड़ रुपये खर्च हुए। हेलीकॉप्टर और प्राइवेट जेट का इस्तेमाल किया गया। बैनर, पोस्टर और होर्डिंग पर 398.49 करोड़ रुपए खर्च किए गए।
 

Read More स्पाइसजेट की यूएई से 13 विशेष उड़ानें : फंसे यात्रियों को निकालने के लिए एयरलाइंस कर रही संचालन, जानें किन शहरों में आएगी फ्लाइट

 

Read More मध्य प्रदेश में पुरानी रंजिश पर विवाद : युवक पर धारदार हथियार से हमला, घायल की हालत खतरे से बाहर

Tags: parties

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अंतरराष्ट्रीय हालात के बीच एलपीजी आपूर्ति को लेकर राज्य सरकार सख्त, कालाबाजारी रोकने के लिए विशेष निगरानी के निर्देश अंतरराष्ट्रीय हालात के बीच एलपीजी आपूर्ति को लेकर राज्य सरकार सख्त, कालाबाजारी रोकने के लिए विशेष निगरानी के निर्देश
राजस्थान सरकार ने मध्य-पूर्व संघर्ष के चलते एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए। घरेलू सिलेंडर 25 दिन...
भारत के लिए राहत की खबर : स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से गुजरने वाले भारतीय झंडे वाले जहाजों को नहीं रोकेगा ईरान, दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच बातचीत के बाद लिया फैसला
सरिस्का में एसटी-17 बाघिन ने तीन शावकों को दिया जन्म, संरक्षण प्रयासों का नतीजा सकारात्मक
खाद्य विभाग के कार्मिकों के अवकाश निरस्त : उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति सरकार की प्राथमिकता, भजनलाल ने कहा- जमाखोरी और कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई
पीएम मोदी ने दांडी मार्च में हिस्सा लेने वालों को नमन करते हुए दी श्रद्धांजलि, सच्चाई और नेकी के विचारों को किया याद 
दांडी मार्च में शामिल हुए अशोक गहलोत, वर्तमान राजनीतिक हालातों पर जताई चिंता
रुपये में गिरावट: रुपया 16 पैसे टूटा; फिर 92 प्रति डॉलर के पार, निवेशकों के बिकवाल रहने से भारतीय मुद्रा पर दबाव