भीषण गर्मी और लू से 550 से अधिक हज यात्रियों की मौत

भीषण गर्मी और लू से 550 से अधिक हज यात्रियों की मौत

सऊदी अरब में हज यात्रा के दौरान रेगिस्तानी क्षेत्र में भीषण गर्मी और लू के कारण अब तक कम से कम 550 लोगों की मौत हो गई है।

मक्का। सऊदी अरब में हज यात्रा के दौरान रेगिस्तानी क्षेत्र में भीषण गर्मी और लू के कारण अब तक कम से कम 550 लोगों की मौत हो गई है।

अरब राजनयिकों ने पुष्टि की कि गर्मी और लू में कम से कम 323 मिस्रवासी मुख्य रूप से गर्मी से संबंधित बीमारियों के कारण मारे गये।

अल-मुआइसेम अस्पताल से प्राप्त कुल संख्या का हवाला देते हुए एक राजनयिक ने कहा कि सभी मिस्रवासी गर्मी के कारण मर गए, भीड़ के कुचलने के दौरान एक व्यक्ति को घातक चोटें भी आईं।

राजनयिकों ने बताया कि अम्मान की रिपोर्ट के अनुसार कम से कम 60 जॉर्डनवासी मारे गए जो 41 की आधिकारिक संख्या से अधिक है।

Read More दिल्ली एयरपोर्ट पर हादसा : टेकऑफ के दौरान स्विस एयरलाइंस के विमान का फटा टायर, 230 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित उतारा

कुछ मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, गर्मी से  मरने वालों की संख्या बढ़कर 577 हो गई है, जिनमें कई देशों के लोग शामिल हैं।

Read More संजय सिंह ने उपराष्ट्रपति को याचिका सौंपी : बीजेपी में शामिल हुए 7 सांसदों को अयोग्य घोषित करने की मांग, कहा- पार्टी छोड़ना दलबदल विरोधी कानून का स्पष्ट उल्लंघन

हज इस्लाम के पांच स्तंभों में से एक है और सभी मुसलमानों को इसे कम से कम एक बार पूरा करना होता है।

Read More एग्जिट पोल में जताया अनुमान : बंगाल में कमल, केरलम् में कांग्रेस; फाइनल रिजल्ट का इंतजार

एक सऊदी अध्ययन से संकेत मिलता है कि तीर्थयात्रा उद्योग जलवायु परिवर्तन से काफी प्रभावित हो रहा है, जिससे तापमान में सालाना 0.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो रही है।

सऊदी राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि सोमवार को मक्का की सबसे बड़ी मस्जिद में तापमान 51.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु शर्तों पर समझौता न करने पर नौसैनिक नाकेबंदी और आर्थिक दबाव बढ़ाने की...
नवीन पटनायक का केंद्र पर हमला : सरकार सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस कदम उठाने में रही नाकाम, महिलाओं के मुद्दों पर ‘मगरमच्छ के आंसू’ बहाने का लगाया आरोप
जयपुर में नींबू के दाम आसमान पर : थोक ₹90-120, खुदरा ₹200-400 प्रति किलो
राष्ट्रीय बीज निगम जयपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक बने नानूराम यादव, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक
गर्मी में बढ़ी धानी और सिका चना की मांग, कीमतों में उछाल
लद्दाख का विकास स्थानीय हितों के अनुरूप हो : राहुल गांधी का आरोप, बोले-लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का हो रहा प्रयास 
देवनानी ने बुद्ध पूर्णिमा व श्रमिक दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा- उनका योगदान आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण