बीएलओ की मौत के आंकड़े वास्तविकता से बहुत अधिक : स्थिति अत्यंत चिंताजनक, खड़गे ने कहा- इस पर सभी को ध्यान देने की आवश्यकता

इन परिवारों को न्याय कौन दिलाएगा

बीएलओ की मौत के आंकड़े वास्तविकता से बहुत अधिक : स्थिति अत्यंत चिंताजनक, खड़गे ने कहा- इस पर सभी को ध्यान देने की आवश्यकता

खड़गे ने चुनाव आयोग पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा चोरी की सत्ता की मलाई खाने में व्यस्त है और आयोग मूक दर्शक बने तमाशा देख रहा है।

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि काम के दबाव में बीएलओ की मौत के जो आंकड़े दिखाये जा रहे है। वास्तविक संख्या उनसे बहुत अधिक है। यह अत्यंत गंभीर चिंता का विषय है और इस पर सबको ध्यान देना जरूरी है। खड़गे ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में भारतीय जनता पार्टी सरकार के मतदाता सूची गहन विशेष पुनरीक्षण प्रक्रिया (एसआईआर) को इसके लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि भाजपा की वोट चोरी  बीएलओ के लिए जानलेवा रूप ले चुकी है। उन्होंने कहा कि काम के भार से बीएलओ और पोलिंग अधिकारी लगातार आत्महत्या करने पर मजबूर हैं। मेरी हर एक परिवार, जिसने अपनों को खोया है, उनके प्रति गहन संवेदनाएं। मौत के जो आंकड़े  दिखाये जा रहे हैं वास्तविक संख्या उनसे कहीं अधिक है, जो बेहद चिंताजनक है। इन परिवारों को न्याय कौन दिलाएगा।

खड़गे ने चुनाव आयोग पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा चोरी की सत्ता की मलाई खाने में व्यस्त है और आयोग मूक दर्शक बने तमाशा देख रहा है। सत्ता का दुरुपयोग कर संस्थानों के कर्मचारियों से आत्महत्या करवाना, संविधान की धज्जियाँ उड़ाना और लोकतंत्र को दुर्बल बनाना भाजपा की सत्ता की भूख का परिणाम है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अब बस अगर अभी भी हम नहीं जागे, तो लोकतंत्र के आखरी स्तंभों को गिरने से कोई नहीं बचा सकता, जो लोग एसआईआर और वोट चोरी पर शांत है, वो इन निर्दोष बीएलओ की मृत्यु के दोषी है। 

Tags: kharge

Post Comment

Comment List

Latest News

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी
गोरखपुर–गोंडा रेलखंड में ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण...
कोकराझार में हिंसा: युवक की हत्या के बाद आगजनी और तनावपूर्ण स्थिति, 2 लोगों की मौत, 29 संदिग्ध हिरासत में, इंटरनेट सेवाएं बंद
घायल सैनिकों को नहीं बचा पा रहा यूक्रेन, खाने-पीने की भी कमी, रूस के कब्जे में बोला यूक्रेनी सैनिक
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस जारी होने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बताया-सनातन परंपरा का अपमान
तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा उजागर : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के तकनीकी प्रमुख सहित 5 अभियुक्त गिरफ्तार, एसओजी की बड़ी कार्रवाई
भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई की अनूठी परंपरा, जोगाराम पटेल ने कहा- तीसरा बजट भी होगा माइलस्टोन, बजट सत्र ऐतिहासिक रहेगा
राजस्थान बिजनेस फोरम का गठन, राज्यपाल की गरिमामय उपस्थिति में भव्य उद्घाटन