उमर अब्दुल्ला ने मैराथन को दिखाई हरी झंडी : 1,500 से अधिक धावकों और 11 देशों के प्रतिभागियों ने लिया भाग, पर्यटन और सछ्वाव को बढ़ावा देना इसका उद्देश्य

डल झील के लुभावने दृश्यों का आनंद लिया

उमर अब्दुल्ला ने मैराथन को दिखाई हरी झंडी : 1,500 से अधिक धावकों और 11 देशों के प्रतिभागियों ने लिया भाग, पर्यटन और सछ्वाव को बढ़ावा देना इसका उद्देश्य

सुनील शेट्टी ने मीडिया से कहा कि लोग कश्मीर और भारत के लिए दौड़ रहे हैं, सभी लोगों में उत्साह देखकर बहुत अच्छा लगा। मैं यहां आकर बहुत खुश हूं और अधिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए हर साल यहां आने का प्रयास करूंगा।

जम्मू। कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने सुबह श्रीनगर में कश्मीर मैराथन 2.0-2025 को संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा किया रवाना। दौड़ सुबह 6 बजे व्यू से शुरू हुई, जहां प्रतिभागियों ने खूबसूरत बुलेवार्ड रोड पर दौड़ते हुए शहर की प्रतिष्ठित डल झील के लुभावने दृश्यों का आनंद लिया। इस मैराथन का आयोजन कश्मीर पर्यटन विभाग द्वारा जम्मू और कश्मीर खेल परिषद के सहयोग से किया गया था और इसमें कई श्रेणियां शामिल थीं, जैसे पूर्ण मैराथन (42 किमी), हाफ मैराथन (21 किमी), और शौ किया और स्थानीय प्रतिभागियों के लिए छोटी दौड़। अधिकारियों के अनुसार इस वर्ष के आयोजन में देश  के 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 1,500 से अधिक धावकों और 11 देशों से 77 विदेशी प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिससे वैश्विक खेल मानचित्र पर कश्मीर की बढ़ती उपस्थिति का पता चलता है।

इस अवसर पर सुनील शेट्टी ने मीडिया से कहा कि लोग कश्मीर और भारत के लिए दौड़ रहे हैं, सभी लोगों में उत्साह देखकर बहुत अच्छा लगा। मैं यहां आकर बहुत खुश हूं और अधिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए हर साल यहां आने का प्रयास करूंगा। कश्मीर मैराथन, जो अब अपने दूसरे संस्करण में है, का उद्देश्य में पर्यटन, फिटनेस और सछ्वाव की भावना को बढ़ावा देना है। 

 

Tags: omar

Post Comment

Comment List

Latest News

प्राइम वीडियो लाएगा ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’ का आखिरी सीजन : ग्लोबल प्रीमियर डेट का हुआ ऐलान, जानें कब से होनेे जा रही स्ट्रीम  प्राइम वीडियो लाएगा ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’ का आखिरी सीजन : ग्लोबल प्रीमियर डेट का हुआ ऐलान, जानें कब से होनेे जा रही स्ट्रीम
प्राइम वीडियो ने इंटरनेशनल एमी-नॉमिनेटेड सीरीज ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज!’ के फाइनल सीजन का प्रीमियर 19 दिसंबर तय किया है।...
असर खबर का - शिक्षा बोर्ड ने 8 साल बाद बढ़ाया उत्तर पुस्तिका जांचने का मानदेय, नई दरें 2027 से लागू होगी
कोटा दक्षिण वार्ड 19 : खाली प्लॉट, झूलते विद्युत तार,पार्कों में लगे झूले क्षतिग्रस्त , सीवरेज चैंबर बने परेशानी
राहुल गांधी का सरकार पर गंभीर आरोप, बोलें-एकाधिकार नीति का नतीजा है देश मे हवाई सेवा का संकट 
कार एवं ट्रेलर की टक्कर में दो की मौत : एक सप्ताह पूर्व ही विवाहित युवक की दुर्घटना में मौत, ट्रेलर चालक फरार
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष ने नगर निगम चुनावों में फर्जी मतदान का लगाया आरोप
विवाह योग्य उम्र नहीं रखने वाले बालिग भी रह सकते हैं साथ : अदालत ने कहा- लिव इन संबंध न तो अवैध हैं और ना ही बिना विवाह साथ रहना अपराध