कश्मीर के मुख्यमंत्री होंगे उमर अब्दुल्ला, नेकां विधायक दल के चुने गए नेता 

विधायक दल के नेता के रूप में चुनाव को मंजूरी दी गयी

कश्मीर के मुख्यमंत्री होंगे उमर अब्दुल्ला, नेकां विधायक दल के चुने गए नेता 

अब्दुल्ला ने कहा कि कांग्रेस से पत्र मिलने के बाद वह सरकार गठन की तारीख तय करने के लिए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात करेंगे।

जम्मू। नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया, जो जम्मू-कश्मीर में एक दशक में पहली निर्वाचित सरकार के गठन की दिशा में बड़ा कदम है। नेकां के नव-निर्वाचित विधायकों ने एक बैठक में भाग लिया, जिसके दौरान अब्दुल्ला के विधायक दल के नेता के रूप में चुनाव को मंजूरी दी गयी। 

नेकां उपाध्यक्ष ने बैठक के बाद कहा कि मुझे अपना नेता चुनने के लिए मैं पार्टी विधायकों का आभारी हूं। हमें चार निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन मिला है और हम सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए अपने गठबंधन सहयोगी कांग्रेस से पत्र का इंतजार कर रहे हैं। अब्दुल्ला ने कहा कि कांग्रेस से पत्र मिलने के बाद वह सरकार गठन की तारीख तय करने के लिए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात करेंगे।

विधायक दल की बैठक के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधायक अली मोहम्मद सागर ने घोषणा की है कि अब्दुल्ला को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। उन्होंने कहा कि उमर को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया है। जल्द ही सरकार की बागडोर संभालने के लिए उमर अब्दुल्ला के अलावा कोई नहीं है और वही अगले मुख्यमंत्री होंगे। 

Tags: omar

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच गैस सिलेंडर संकट को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।...
राज्यसभा में उठी फसल बीमा की राशि के भुगतान की समय सीमा तय करने की मांग, राजीव शुक्ला बोले-बीमा के नाम पर किसानों का हो रहा शोषण
मिडिल ईस्ट में तनाव बीच सईद इरावानी का बड़ा बयान: होर्मुज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना ईरान का निहित अधिकार
अश्विनी वैष्णव का दावा: रेल पटरियों को उन्नत बनाने का 80 प्रतिशत काम पूरा, 50 प्रतिशत मार्ग सेमी हाईस्पीड के लिए तैयार
जयपुर में कालिका पेट्रोलिंग की कार्रवाई : युवती का पीछा कर मारपीट करने वाला मनचला गिरफ्तार, महिलाओं से निर्भया हेल्पलाइन नंबर सेव करने की अपील
'पीएनजी में शिफ्ट हों...', मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एलपीजी की कमी, केंद्र सरकार ने दी पीएनजी अपनाने की सलाह
इसरो ने 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ क्रायोजेनिक इंजन सीई—20 का सफल परीक्षण किया, भविष्य के मिशनों में 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ सीई20 इंजनों को इस्तेमाल करने की योजना