बोलीविया में खाई में गिरी एक बस, 5 लोगों की मौत
क्वीन शहर में दुर्घटनास्थल पर भेजा गया था।
आपातकालीन विभाग और पुलिस कर्मियों को सांता क्रूज विभाग, क्वीन शहर में दुर्घटनास्थल पर भेजा गया था।
ला पाज। पूर्वी बोलीविया में एक बस के राजमार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त होकर 20 मीटर से अधिक गहरी खाई में गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई और 35 से अधिक अन्य लोग घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। आपातकालीन विभाग और पुलिस कर्मियों को सांता क्रूज विभाग, क्वीन शहर में दुर्घटनास्थल पर भेजा गया था।
बस संचालित करने वाली परिवहन कंपनी के अनुसार बस अपराह्न में दक्षिण-पश्चिम में पोटोसी विभाग से सांता क्रूज क्रूज डे ला सिएरा शहर के लिए रवाना हुई थी। रिपोर्टों के अनुसार स्पष्ट रूप से ²श्यता की कमी के कारण मातरल शहर से पांच किलोमीटर दूर क्वीन के पास बस एक खाई में गिर गई।
Tags: ditch
Related Posts
Post Comment
Latest News
15 Feb 2026 10:24:24
कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग 16 फरवरी को बिड़ला सभागार में सद्भावना कार्यक्रम आयोजित करेगा। गहलोत और डोटासरा सहित प्रमुख नेता भाजपा...

Comment List