‘ऑपरेशन सिन्दूर’ अभी पूरा नहीं हुआ, कुछ समय के लिए रोका गया : सेना

फिर से चुनौती मिली तो भारतीय सेना सतर्क और तैयार

‘ऑपरेशन सिन्दूर’ अभी पूरा नहीं हुआ, कुछ समय के लिए रोका गया : सेना
ब्रिग्रेडयर महाजन ने कहा कि हमने प्रतिक्रिया देने के लिए इंतजार नहीं किया, हमने हमले का जवाब देने के लिए तैयारी की।

जम्मू। भारतीय सेना ने मंगलवार को कहा कि पुुंछ ब्रिग्रेड ऑपरेशन सिन्दूर का सिर्फ हिस्सा ही नहीं रही बल्कि इसमें उसकी प्रमुख भूमिका रही थी। पुंछ ब्रिगेड के कमांडर ब्रिगेडियर मुदित महाजन ने मंगलवार को कहा कि जैसा कि आप जानते हैं, पुंछ ब्रिगेड नियंत्रण रेखा के पार से पाकिस्तान द्वारा बिना किसी उकसावे के किए गए हमलों को रोकने के लिए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान गहन और निरंतर अभियानों में लगी हुई थी। ब्रिगेडियर महाजन ने कहा कि ऑपरेशन सिन्दूर अभी पूरा नहीं हुआ है, यह कुछ समय के लिए रोका या है और फिर से चुनौती मिली तो भारतीय सेना सतर्क और तैयार है। हम एक बार फिर शब्दों से नहीं, बल्कि अपने संकल्प के साथ मुंहतोड़ जवाब देंगे।  

पाक ने हमारे नागरिक क्षेत्रों को निशाना बनाया
ब्रिगेडियर महाजन ने कहा कि जब पाकिस्तानी सेना ने नागरिक क्षेत्रों को अंधाधुंध तरीके से निशाना बनाना शुरू किया, तब भारतीय सशस्त्र बलों ने निर्णायक रूप से उनके सैन्य ठिकानों पर हमला करना शुरू किया। जब दुश्मन ने ड्रोन हमलों का नया खतरा पैदा किया, तो यह सेना की वायु रक्षा ही थी, जो वास्तव में एक ढाल के रूप में उभरी, जिसने हर हवाई खतरे को रोकने के लिए असाधारण कौशल, लचीलापन और अत्याधुनिक समन्वय का प्रदर्शन किया और हमारे सैनिकों और क्षेत्र की अति सतर्कता और वीरता के साथ रक्षा की।

पुंछ ब्रिगेड ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ का दिल था
ब्रिग्रेडयर महाजन ने कहा कि हमने प्रतिक्रिया देने के लिए इंतजार नहीं किया, हमने हमले का जवाब देने के लिए तैयारी की। तैयारी इस हद तक की, मैं कहूंगा कि पुंछ ब्रिगेड ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ का हिस्सा नहीं, बल्कि उसका दिल था।

हमारा ध्यान आतंकवादी ढांचों को ध्वस्त करने पर रहा
उन्होंने कहा कि पहलगाम में पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवादी हमले का भारतीय सशस्त्र बलों ने सोची-समझी प्रतिक्रिया के साथ मुकाबला किया, जिसमें शुरुआत में केवल आतंकवादी बुनियादी ढांचों को ध्वस्त करने पर ही ध्यान केंद्रित किया गया। सेना ने बड़ी सटीकता और निर्धारित उद्देश्य के साथ हमला किया। जिन नौ महत्वपूर्ण आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया गया, उनमें से छह पुंछ, राजौरी और अखनूर के विपरीत दिशा में थे और उन्हें उसी रात पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया।

Read More ईरानी राष्ट्रपति पेज़ेशकियान पाकिस्तान दौरे पर: पीएम शहबाज शरीफ से करेंगे मुलाकात ; भारत की बढ़ सकती है मुश्किलें, जानें कैसे ?

पाक का तो मनोबल भी टूट गया
उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर पाकिस्तानी सेना की क्षति सिर्फ संख्या में नहीं बल्कि उसके मनोबल को तोड़ने में भी हुई है। ब्रिगेडियर महाजन ने कहा कि आज पाकिस्तानी अपने देश के सामने अपना विश्वास खो चुके है। हमें जो जानकारी मिली है, दुश्मन देश को भारी नुकसान हुआ है। प्रत्येक बीतते दिन के साथ संख्या बढ़ती जा रही है, क्योंकि हमारी खुफिया एजेंसियां इन सूचनाओं की पुष्टि और सत्यापन के लिए काम कर रही हैं।

Read More भरत तिवारी हत्याकांड: प्रशांत किशोर ने की पीड़ित परिवार से मुलाकात, बोले- कानून हाथ में लेकर पुलिस नहीं कर सकती हत्या

स्वर्ण मंदिर में वायु रक्षा प्रणाली तैनात नहीं की गई: सेना
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान की जवाबी कार्रवाई के मद्देनजर अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में वायु रक्षा प्रणाली तैनात किए जाने को लेकर आ रही परस्पर विरोधाभासी खबरों के बीच सेना ने स्पष्ट किया है कि इस पवित्र धार्मिक स्थल पर किसी भी तरह की वायु रक्षा प्रणाली तैनात नहीं की गई थी। सेना ने मंगलवार को कहा कि मीडिया की रिपोर्ट में स्वर्ण मंदिर में वायु रक्षा प्रणाली तैनात किए जाने की बात सामने आई हैं। सेना ने स्पष्ट किया कि स्वर्ण मंदिर में किसी भी तरह की वायु रक्षा प्रणाली या अन्य रक्षा प्रणाली तैनात नहीं की गई थी।  

Read More बारिश से स्थिति बदहाल होने के बाद विभागों की टूटी नींद : दूसरे दिन भी नहीं सुधरे हालात, जलभराव से निपटने के लिए तैयारी में जुटा प्रशासन

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली : भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की जारी की सूची, महिलाओं को दिया प्रतिनिधित्व दिल्ली : भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की जारी की सूची, महिलाओं को दिया प्रतिनिधित्व
दिल्ली भाजपा ने संगठन को मजबूती देने के लिए 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और कुछ नए मंडल अध्यक्षों की...
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान : 1.04 करोड़ बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक, प्रदेश में 59 हजार बूथ स्थापित
एथेनॉल नीति के विरोध में पशुपालकों का एम-20 आंदोलन : देशभर में अभियान चलाने का किया ऐलान, कहा- किसान, दुग्ध उत्पादन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है एथेनॉल नीति का असर
छात्रों की गूंज अभियान को सफल बनाने का आह्वान : राहुल गांधी ने लिखा पार्टी नेताओं को पत्र, कहा- शिक्षा की बढ़ती लागत ने युवाओं को संकट में डाला
सीए हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, बागड़े ने देश के विकास में अहम भूमिका निभाने का किया आह्वान
अमेरिका ने 8 लोगों और संस्थाओं पर लगाया प्रतिबंध : एक भारतीय कंपनी भी शामिल, सूडान में गृहयुद्ध को बढ़ावा देने वाले नेटवर्क से संबंध रखने का आरोप
आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे ग्रामीण सेवा शिविर, विवाद का आपसी सहमति से मौके पर ही किया निस्तारण