Paris Olympic 2024 : भारत ने जीता तीसरा कांस्य पदक, स्वप्निल कुसाले ने जीता मेडल

50 मीटर राइफल शूटिंग में यह पदक जीता

Paris Olympic 2024 : भारत ने जीता तीसरा कांस्य पदक, स्वप्निल कुसाले ने जीता मेडल

ओलंपिक खेल 2024 में भारत ने तीसरा पदक जीत लिया है। भारत की ओर से स्वप्निल कुसाले ने कांस्य पदक जीत लिया है।

पेरिस। ओलंपिक खेल 2024 में भारत ने तीसरा पदक जीत लिया है। भारत की ओर से स्वप्निल कुसाले ने कांस्य पदक जीत लिया है। कुसाले ने 50 मीटर राइफल शूटिंग में यह पदक जीता है। इसी के साथ भारत ने पेरिस ओलपिंक में तीन कांस्य पदक जीत लिए है।  

चेटेउरौक्स में ओलंपिक के छठे दिन 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस की फाइनल प्रतियोगिता में कुसाले मौजूदा ग्रीष्मकालीन खेलों में अपना पहला और भारत के लिए निशानेबाजी में तीसरा पदक हासिल किया।     

स्वपिनल कुसाले फाइनल स्पर्धा में 451.4 अंकों के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। उन्होंने विश्व के नंबर वन निशानेबाज हराकर कांस्य पदक जीता। वह भारत के लिए ओलंपिक पदक जीतने वाले सातवें निशानेबाज हैं। इसके साथ ही वह ओलंपिक में पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा में पदक जीतने वाले पहले भारतीय निशानेबाज हैं।

इससे पहले भारत की ओर से 10 मीटर पिस्टल शूटिंग एकल में मनु भाकर ने कांस्य पदक जीता था। इसके बाद 10 मीटर पिस्टल शूटिंग मिश्रित में सरबजोत के साथ मिलकर दूसरा कांस्य पदक जीता था। एक ही ओलपिंक में 2 मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई थी। 

Read More नियमित कप्तान हार्दिक पर है एक मैच का प्रतिबंध, मुम्बई के पहले मैच में सूर्यकुमार होंगे कप्तान

Post Comment

Comment List

Latest News

मेक इन इंडिया बना केवल प्रचार का माध्यम, एक दशक पहले सत्ता में आने के लिए मोदी ने किए थे लुभावने वादे : खड़गे मेक इन इंडिया बना केवल प्रचार का माध्यम, एक दशक पहले सत्ता में आने के लिए मोदी ने किए थे लुभावने वादे : खड़गे
खड़गे ने कहा कि “मोदी सरकार का 'मेक इन इंडिया' डिलीवरी देने के बजाय प्रचार को महत्व देने का एक...
भजनलाल शर्मा ने की घोषणा : राजस्थान में खुलेंगे 50 नए प्राथमिक विद्यालय, शिक्षा विभाग ने जिलों से मांगे प्रस्ताव 
मारवाड़ी समाज भामाशाह के रूप में कर रहा समाज सेवा, मदन दिलावर ने की योगदान की सराहना
पश्चिमी विक्षोभ का असर हुआ कम : उत्तरी हवा चलने से बढ़ने लगा तापमान, जानें मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक कब तक रहेगी गर्मी से राहत 
कृषि स्टार्टअप और प्राकृतिक खेती पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता, शिवराज चौहान ने कहा- कृषि की चुनौतियों के समाधान में आगे आए छात्र
एसओजी की पेपर लीक मामलों में कार्रवाई जारी, पटवारी भर्ती मामले में हर्षवर्धन सेवा से बर्खास्त 
पेरू में ऊंचाई वाले शहर में ढही खदान : 4 श्रमिकों की मौत, कठिन परिस्थितियों में चलाया बचाव अभियान