सुरंग में फंसे मशीन के टुकड़े निकाले, हाथ से खुदाई शुरू 

मशीन की जगह हाथों से आगे का काम शुरु कर दिया गया है

सुरंग में फंसे मशीन के टुकड़े निकाले, हाथ से खुदाई शुरू 

एनडीएमए के सदस्य एवं सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन तथा सुरंग मामलों के तकनीकी विशेषज्ञ विशाल चौहान ने सोमवार को यहां मीडिया सेंटर में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सुरंग में खुदाई करने वाली आगर मशीन के टूटे टुकड़ों को निकाल दिया गया है

नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि उत्तरकाशी की सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 लोगों को बचाने के काम में बाधक बने टू्टी मशीन के टुकड़ों को निकाल लिया गया है और सोमवार शाम से वहां हाथों से खुदाई का काम शुरु हो गई है। एनडीएमए के सदस्य एवं सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन तथा सुरंग मामलों के तकनीकी विशेषज्ञ विशाल चौहान ने सोमवार को यहां मीडिया सेंटर में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सुरंग में खुदाई करने वाली आगर मशीन के टूटे टुकड़ों को निकाल दिया गया है और अब मशीन की जगह हाथों से आगे का काम शुरु कर दिया गया है।
छह लोगों की टीम बनाई
उन्होंने कहा कि श्रमिकों की जान बचाना अभियान का मुख्य उद्देश्य है और इस काम में अत्यधिक सावधानी बरती जा रही है इसलिए मशीनों की जगह हाथों से खुदाई का काम शुरु किया गया है। इस काम के लिए छह लोगों की टीम बनाई गई है और 3-3 लोगों एक समय काम करेंगे। इस विकल्प में अब मशीन काम में नहीं लाई जाएगी इसलिए प्रगति की रफ्तार स्वाभाविकरूप से धीमी हो जाएगी।
अगले 48 घंटों में बारिश का अनुमान
मौसम के खराब होने के अनुमान को लेकर उन्होंने कहा कि इसका बचाव के काम पर कोई असर नहीं होगा। अगले 48 घंटों में हल्की बारिश होने का अनुमान है लेकिन इससे काम प्रभावित नहीं होगी। सेना के इंजीनियर तथा अन्य इंजीनियर वहां लगातार काम की मॉनिटरिंग कर काम को आगे बढ़ाने में लगे हैं। अंदर फंसे मजूदरों से बात हो रही है और उन्हें जरूरी चीज पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय मंत्री जनरल (सेनि) वीके सिंह, प्रधानमंत्री कार्यालय में प्रमुख सचिव पी के मिश्रा, गृहसचिव अजय भल्ला, उत्तराखंड सरकार के मुख्य सचिव सुखवीरसिंह संधू सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं। बीआरओ के पूर्व प्रमुख डॉ हरपाल सिंह भी वहां अपनी सेवाएं दे रहे हैं। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बार काउंसिल चुनाव में 8974 अधिवक्ताओं ने डाले वोट, 23 पदों के लिए 234 उम्मीदवार मैदान में बार काउंसिल चुनाव में 8974 अधिवक्ताओं ने डाले वोट, 23 पदों के लिए 234 उम्मीदवार मैदान में
बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के 23 सदस्यों के निर्वाचन के लिए सुबह 8 बजे से मतदान शुरू। प्रदेशभर में हो...
डिप्टी कमांडेंट गृह रक्षा परीक्षा 2025 : काउंसलिंग में अनुपस्थित रहे 180 अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर, 24 अप्रैल को होना होगा उपस्थित
कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और भविष्य के साथ विश्वासघात किया : प्रवीन खंडेलवाल
जयपुर की ऊषा दशोरा का कमाल : ‘मैंने कभी चिड़िया नहीं देखी’ का दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन
ट्रंप ने की 8 ईरानी महिलाओं की रिहाई की अपील : विरोध-प्रदर्शनों में हिस्सा लेने के लिए मिली थी फांसी की सजा, बोले- उन्हें नहीं पहुंचाएं कोई नुकसान
अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग : हीटवेव के मद्देनजर आमजन से विशेष सावधानी बरतने की अपील, विभाग ने जारी की एडवाइजरी
भीषण गर्मी में ‘गला तर’ ठेलों की बहार, कैरी पन्ना और नींबू सोडा की अधिक मांग