पूर्वोत्तर अर्जेंटीना में बस की कार से टक्कर : हादसे में 13 लोगों की मौत, कोहरे के कारण पुल पर भिड़े वाहन

कई को पहले ही छुट्टी दे दी गई है

पूर्वोत्तर अर्जेंटीना में बस की कार से टक्कर : हादसे में 13 लोगों की मौत, कोहरे के कारण पुल पर भिड़े वाहन

मिसियोनेस सरकार ने एक बयान में कहा कि आज सुबह हुई यह दुर्घटना राष्ट्रीय मार्ग 14 पर किलोमीटर 892 पर हुई, जब सोल डेल नॉर्टे कंपनी की एक बस, जो ओबेरा से लगभग 50 यात्रियों को लेकर जा रही थी।

ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना के पूर्वोत्तर प्रांत मिसियोनेस में रविवार को एक डबल-डेकर यात्री बस और एक कॉम्पैक्ट कार की आमने-सामने की टक्कर में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया ने अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी। मिसियोनेस सरकार के अनुसार यह दुर्घटना स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 4:30 बजे घने कोहरे के बीच एक पुल पर हुई और ओबेरा शहर से प्यूर्टो इगुआजू जा रही यात्रियों को ले जा रही बस टक्कर के कारण नीचे एक नाले में गिर गई।

मिसियोनेस सरकार ने एक बयान में कहा कि आज सुबह हुई यह दुर्घटना राष्ट्रीय मार्ग 14 पर किलोमीटर 892 पर हुई, जब सोल डेल नॉर्टे कंपनी की एक बस, जो ओबेरा से लगभग 50 यात्रियों को लेकर जा रही थी, विपरीत दिशा में जा रही एक कार से आमने-सामने टकरा गई। मिजियोनेस के स्वास्थ्य मंत्री हेक्टर गोंजालेज के अनुसार लगभग 30 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा और कई को पहले ही छुट्टी दे दी गई है।

Tags: Accident

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह