गुरु रविदास जयंती पर पीएम मोदी का पंजाब दौरा, नए एयरपोर्ट का करेंगे उद्घाटन

पीएम मोदी कल जाएंगे पंजाब दौरे पर

गुरु रविदास जयंती पर पीएम मोदी का पंजाब दौरा, नए एयरपोर्ट का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी गुरु रविदास जयंती पर पंजाब जाएंगे। आदमपुर हवाई अड्डे का नाम गुरु रविदास के नाम पर रखेंगे और हलवारा एयरपोर्ट टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, महान संत और समाज सुधारक गुरु रविदास की 649वीं जयंती के अवसर पर रविवार को पंजाब का दौरा करेंगे और वहां आदमपुर हवाई अड्डे का नामकरण श्री गुरु रविदास जी हवाई अड्डा, आदमपुर करने के साथ ही राज्य को नागरिक उड्डयन बुनियादी ढांचे की सौगात देंगे।

यहां जारी एक सरकारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी। इसमें कहा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी कल दोपहर करीब पौने चार बजे राज्य के आदमपुर पहुंचेंगे। पीएम मोदी अपने इस दौरे में लुधियाना के हलवारा हवाई अड्डे के टर्मिनल भवन का भी उद्घाटन करेंगे। पंजाब में विमानन बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने की दिशा में यह टर्मिनल भवन राज्य के लिए एक नया प्रवेश द्वार बनेगा, जिससे लुधियाना और आसपास के औद्योगिक एवं कृषि क्षेत्रों को प्रत्यक्ष लाभ होगा। लुधियाना जिले में स्थित हलवारा रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण भारतीय वायु सेना केंद्र भी है।

उल्लेखनीय है कि लुधियाना के पुराने हवाई अड्डे का रनवे छोटा था, जो केवल छोटे विमानों की उड़ान के लिए उपयुक्त था। अब हलवारा में एक नया सिविल एन्क्लेव विकसित किया गया है, जिसका रनवे बड़ा है और यह ए320 जैसे बड़े विमानों के संचालन में सक्षम है। पीएम मोदी के सतत और पर्यावरण विकास के दृष्टिकोण के अनुरूप इस नए टर्मिनल को पर्यावरण अनुकूल और ऊर्जा-कुशल बनाया गया है। इसमें एलईडी लाइटिंग, इंसुलेटेड रूफिंग, वर्षा जल संचयन प्रणाली और जल शोधन संयंत्र जैसी सुविधाएं शामिल हैं। इस टर्मिनल की वास्तुकला पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है। 

आदमपुर हवाई अड्डे का नाम बदलकर गुरु रविदास के नाम पर करना उस महान संत के प्रति सम्मान प्रकट करना है, जिनकी समानता, करुणा और मानवीय गरिमा की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं।

Read More "ऑपरेशन गक़ाब लिल-हक़" के तहत पाकिस्तान ने किया अफगानिस्तान के खिलाफ युद्ध का ऐलान: काबुल, कंधार और पक्तिया में सैन्य ठिकानों पर बरसाए बम, 55 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

वित्त विनियोग विधेयक को राज्यपाल की मंजूरी : विभाग अब अनुमोदित बजट हेड की राशि का नियमानुसार कर सकेंगे प्रयोग, निर्देश जारी वित्त विनियोग विधेयक को राज्यपाल की मंजूरी : विभाग अब अनुमोदित बजट हेड की राशि का नियमानुसार कर सकेंगे प्रयोग, निर्देश जारी
राज्यपाल की मंजूरी के बाद वित्त विभाग ने अनुपूरक अनुदानों का इकाईवार विवरण विभागों को भेजना शुरू कर दिया है।...
डिस्टर्ब एरिया बिल को लेकर कांग्रेस की मोर्चा खोलने की तैयारी : जरूरत पड़ने पर सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, बिल का नेताआं ने किया विरोध
अमेरिकी ट्रेड कोर्ट का बड़ा फैसला, कंपनियों को मिल सकता है अरबों डॉलर का टैरिफ रिफंड
राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने की छह उम्मीदवारों के नामों की घोषणा, अभिषेक मनु सिंघवी को बनाया तेलंगाना से प्रत्याशी
पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग