मोदी के विमान पर आतंकवादी हमले की धमकी : पुलिस को आया फोन, धमकी देने वाला मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति गिरफ्तार

पुलिस ने अन्य एजेंसियों को सूचित किया

मोदी के विमान पर आतंकवादी हमले की धमकी : पुलिस को आया फोन, धमकी देने वाला मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि फोन करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है और वह मानसिक रूप से बीमार है।

मुंबई। पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 2 दिवसीय अमेरिकी यात्रा से पहले आतंकवादी हमले की चेतावनी देने वाला फोन करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। मुंबई पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस नियंत्रण कक्ष को धमकी भरा फोन मंगलवार को तब मिला, जब प्रधानमंत्री विदेश यात्रा पर जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि फोन करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है और वह मानसिक रूप से बीमार है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि 11 फरवरी को मुंबई पुलिस को एक फोन आया, जिसमें चेतावनी दी गई कि आधिकारिक विदेश यात्रा पर रवाना होने वाले मोदी के विमान पर आतंकवादी हमला कर सकते हैं। सूचना की गंभीर प्रकृति को देखते हुए पुलिस ने अन्य एजेंसियों को सूचित किया और जांच शुरू की।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच गैस सिलेंडर संकट को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।...
राज्यसभा में उठी फसल बीमा की राशि के भुगतान की समय सीमा तय करने की मांग, राजीव शुक्ला बोले-बीमा के नाम पर किसानों का हो रहा शोषण
मिडिल ईस्ट में तनाव बीच सईद इरावानी का बड़ा बयान: होर्मुज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना ईरान का निहित अधिकार
अश्विनी वैष्णव का दावा: रेल पटरियों को उन्नत बनाने का 80 प्रतिशत काम पूरा, 50 प्रतिशत मार्ग सेमी हाईस्पीड के लिए तैयार
जयपुर में कालिका पेट्रोलिंग की कार्रवाई : युवती का पीछा कर मारपीट करने वाला मनचला गिरफ्तार, महिलाओं से निर्भया हेल्पलाइन नंबर सेव करने की अपील
'पीएनजी में शिफ्ट हों...', मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एलपीजी की कमी, केंद्र सरकार ने दी पीएनजी अपनाने की सलाह
इसरो ने 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ क्रायोजेनिक इंजन सीई—20 का सफल परीक्षण किया, भविष्य के मिशनों में 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ सीई20 इंजनों को इस्तेमाल करने की योजना