लव जिहाद की शिकार युवती के मामले में पुलिस भेजी जाएगी कर्नाटक: नरोत्तम मिश्रा

युवती बंगलुरु की एक निजी कंपनी में नौकरी करने गई थी

लव जिहाद की शिकार युवती के मामले में पुलिस भेजी जाएगी कर्नाटक: नरोत्तम मिश्रा

युवती की युवक राजीव से दोस्ती हो गई। दोनों ने विवाह करने का फैसला कर लिया। इसी बीच युवती को पता चला कि आरोपी का असली नाम उमर फारुक है और वह असम का निवासी है।

भोपाल। मध्य प्रदेश के दमोह जिले की एक युवती के कथित तौर पर बंगलुरु में लव जेहाद का शिकार होने के मामले में गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज कहा कि प्रदेश पुलिस की टीम कर्नाटक भेजी जा रही है।

उन्होंने कहा कि आरोपी उमर फारूक पर धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, एट्रोसिटी एक्ट और धर्मांतरण संबंधित अन्य धाराएं भी लगाई गई हैं।

डॉ मिश्रा ने संवाददाताओं से चर्चा में कहा कि पीड़ति युवती ने कल दमोह के महिला थाने में रिपेार्ट दर्ज कराई है। आज ही प्रदेश पुलिस की एक टीम कर्नाटक भेजी जाएगी।

हालांकि उन्होंने इस मामले के बहाने कांग्रेस महासचिव और पार्टी की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि वे'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' जैसी बात करती हैं। इस मामले में उनसे अनुरोध है कि वे पीडि़ता को न्याय दिलाने में प्रदेश सरकार की मदद करें।

Read More अब हर आवारा पशु की होगी पहचान : यूनिक आईडी से होगी ट्रैकिंग, जानें इस पहल से क्या बदलेगा

दमोह जिले की एक युवती बंगलुरु की एक निजी कंपनी में नौकरी करने गई थी। वहां उसकी अपनी ही कंपनी के एक युवक राजीव से दोस्ती हो गई। दोनों ने विवाह करने का फैसला कर लिया। इसी बीच युवती को पता चला कि आरोपी का असली नाम उमर फारुक है और वह असम का निवासी है। ये जानकारी लगते ही युवती ने उससे दूरी बनाना शुरु कर दी, लेकिन आरोपी ने उसके कुछ निजी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करना शुरु कर दिया। इसी बीच युवक की शारीरिक और मानसिक प्रताडऩा से तंग आकर युवती वापस दमोह आ गई और उसने कल दमोह में इस मामले में शिकायत दर्ज कराई।

Read More प्रदेश में गर्मी के तीखे तेवर बरकरार : सूरज गरमाया, झुलसी काया; आज भी जयपुर सहित एक दर्जन जिलों में आंधी और बारिश के आसार

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग  2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग 
राज्य सरकार ने 2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों को विभिन्न जिलों में असिस्टेंट कलेक्टर नियुक्त। विभोर भारद्वाज जयपुर, उत्कर्ष...
कांग्रेस का गंभीर आरोप : अमेरिका को खुश करने के लिए केंद्र सरकार ने दी पाकिस्तान को 'क्लीन चिट', बयान को बताया राष्ट्रविरोधी
ईरान ने दिखाई दरियादिली: जापानी सुपरटैंकर ने पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य, आवागमन निर्धारित समुद्री गलियारों और ईरानी अनुमति के तहत ही होगा संभव 
एसएमएस अस्पताल के ई एन टी विभाग का बड़ा अपग्रेड, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया लोकार्पण 
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बड़ी घोषणा, ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं वाले क्षेत्रों में दोबारा होगा मतदान 
त्रिपुरा में भीषण तूफान और बारिश का कहर : 1,534 घर क्षतिग्रस्त ; जनजीवन अस्त व्यस्त, बचाव और राहत कार्य जारी
लोकधुनों की धरती पर जैज़ का जादू: जयपुर में वर्ल्ड जैज़ डे पर खास म्यूजिकल नाइट, 30 अप्रैल को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सजेगी सुरों की महफिल