दक्षिण एशिया में राजनीतिक अस्थिरता का भारत पर भी पड़ता है असर, बंगलादेश की स्थिति चिंताजनक : कांग्रेस

भारत का बंगलादेश से विशेष रिश्ता है

दक्षिण एशिया में राजनीतिक अस्थिरता का भारत पर भी पड़ता है असर, बंगलादेश की स्थिति चिंताजनक : कांग्रेस

कांग्रेस नेता ने कहा कि सिर्फ बंगलादेश ही नहीं, बल्कि दक्षिण एशिया में म्यांमार, मालदीव और श्रीलंका आदि देशों में भी राजनीतिक अस्थिरता देखी गई है।

नई दिल्ली। कांग्रेस ने लोकसभा में कहा कि दक्षिण एशिया के देशों में राजनीतिक अस्थिरता का असर भारत पर भी पड़ता है और सरकार बताए कि उसने इस क्षेत्र में राजनीतिक स्थिरता बनाए रखने के लिए क्या कदम उठाए हैं। कांग्रेस के मनीष तिवारी ने बंगलादेश की स्थिति के बारे में कहा कि पड़ोसी देश में स्थिति चिंताजनक और संवेदनशील है। भारत का बंगलादेश से विशेष रिश्ता है और उसने बंगलादेश के निर्माण में विशेष भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि देश में ऐसे हालात बने कि आंदोलन हुआ और शेख हसीना की सरकार को इस्तीफा देना पड़ा।

कांग्रेस नेता ने कहा कि सिर्फ बंगलादेश ही नहीं, बल्कि दक्षिण एशिया में म्यांमार, मालदीव और श्रीलंका आदि देशों में भी राजनीतिक अस्थिरता देखी गई है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में सेना का वर्चस्व देखा गया है और हिंद महासागर क्षेत्र में चीन हस्तक्षेप करता रहा है। भारत दक्षिण एशिया का सबसे प्रमुख देश है और इस क्षेत्र में अस्थिरता का भारत पर सबसे ज्यादा असर होता है। 

Tags:

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस महासचिव प्रिंयका गांधी वाड्रा का आरोप, बोलीं-सरकार खुद ही संसद नहीं चलाना चाहती, क्योंकि....जानें पूरा मामला कांग्रेस महासचिव प्रिंयका गांधी वाड्रा का आरोप, बोलीं-सरकार खुद ही संसद नहीं चलाना चाहती, क्योंकि....जानें पूरा मामला
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने आरोप लगाया कि सरकार के मंत्री ही संसद की कार्यवाही बाधित कर रहे हैं।...
मोदी पर विवादित नारा लगाने वाली मंजुलता मीना अपने बयान पर कायम, कहा- मैंने कोई गलत बयान नहीं दिया
जेडीए द्वारा 16 से 24 दिसंबर तक होगा शहरी समस्या समाधान शिविर-2025 का आयोजन, लंबित मामलों का होगा निस्तारण
आम आदमी की जेब पर फिर पड़ेगी की महंगाई की मार, थोक मुद्रास्फीति की दर लगातार दूसरे महीने शून्य से नीचे
जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के दो शातिर गिरफ्तार, बिना नंबर की क्रेटा कार व 49 हजार नकद बरामद
दरभंगा से लगातार हैं 6 बार के विधायक संजय सरावगी बने बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, जिम्मेदारी मिलते ही दिया संगठन को मजबूत करने का संदेश
कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल, एक दिवसीय विशेष सत्र की रणनीति पर होगी चर्चा