रणथंभौर टाइगर रिजर्व : बाघिन टी-2307 दिखी तीन शावकों के साथ, डीसीएफ ने स्टाफ को मॉनिटरिंग बढ़ाने के दिए निर्देश

यह शानदार दृश्य वाइल्ड लाइफ प्रेमियों के लिए रोमांचक

रणथंभौर टाइगर रिजर्व : बाघिन टी-2307 दिखी तीन शावकों के साथ, डीसीएफ ने स्टाफ को मॉनिटरिंग बढ़ाने के दिए निर्देश

रणथंभौर टाइगर रिजर्व से वन्यजीव प्रेमियों के लिए अच्छी खबर सामने आई। यहां कुंडेरा रेंज के बेरदा क्षेत्र में बाघिन टी-2307 अपने तीन शावकों के साथ दिखाई दी है। इनकी फोटो यहां लगे कैमरा ट्रैप में कैद हुई है। वन विभाग की टीम ने इस महत्वपूर्ण क्षण की पुष्टि की है। बाघों की बढ़ती संख्या उनके संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता मानी जा रही है। रणथंभौर लगातार सुरक्षित आवास और बेहतर पर्यावरण संरक्षण का उत्तम उदाहरण बनकर उभर रहा है।

जयपुर। रणथंभौर टाइगर रिजर्व से रविवार को वन्यजीव प्रेमियों के लिए अच्छी खबर सामने आई। यहां कुंडेरा रेंज के बेरदा क्षेत्र में बाघिन टी-2307 अपने तीन शावकों के साथ दिखाई दी है। इनकी फोटो यहां लगे कैमरा ट्रैप में कैद हुई है। वन मंत्री संजय शर्मा ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए भी ये जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा कि यह शानदार दृश्य न केवल वाइल्ड लाइफ प्रेमियों के लिए रोमांचक है, बल्कि प्रदेश के लिए भी गर्व का क्षण है।

वन विभाग की टीम ने इस महत्वपूर्ण क्षण की पुष्टि की है। बाघों की बढ़ती संख्या उनके संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता मानी जा रही है। रणथंभौर लगातार सुरक्षित आवास और बेहतर पर्यावरण संरक्षण का उत्तम उदाहरण बनकर उभर रहा है। प्रदेशवासियों के लिए यह बेहद हर्ष का विषय है, क्योंकि तीन नए शावकों का जन्म जंगल के भविष्य को और समृद्ध करेगा। शावक दिखाई देने के बाद रणथंभौर टाइगर रिजर्व के डीसीएफ मानस सिंह ने स्टाफ को उस क्षेत्र में मॉनिटरिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। 

Post Comment

Comment List

Latest News

रोहित वेमुला के सवाल खत्म नहीं हुए : यह लड़ाई लड़ते रहना हमारी जिम्मेदारी, राहुल गांधी ने कहा- देश में सपने देखने का सबको बराबर का हक रोहित वेमुला के सवाल खत्म नहीं हुए : यह लड़ाई लड़ते रहना हमारी जिम्मेदारी, राहुल गांधी ने कहा- देश में सपने देखने का सबको बराबर का हक
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि एक दशक पहले जिस रोहित...
PFMS के e-UC पोर्टल से अब ऑनलाइन भेजे जाएंगे उपयोगिता प्रमाण-पत्र, वित्त विभाग ने जारी किया परिपत्र
पैंथरों की हरकत पर नजर रखेगा जीएसएस रेडियो कॉलर
सुरों में सजी जीवन की सीख : JLF में गौर गोपाल दास का राग–वैराग्य, कहा- हर जीवन एक अधूरी धुन की तरह है, जिसमें कोई न कोई बोझ छुपा होता है
असर खबर का : पशु चिकित्सा केन्द्र पर लगा मिला ताला, अधिकारी से मांगा स्पष्टीकरण
अमेरिकी सांसदों ने ट्रंप को लिखा पत्र : भारत से दालों पर टैरिफ कम करवाने की मांग की, कहा- दलहन उत्पादकों को हो रहा नुकसान
दिल्ली में घने कोहरे की चादर : धुंध के बीच दृश्यता प्रभावित होने से कई उड़ानें रद्द, बहुत खराब श्रेणी में एक्यूआई