राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आईएनएस वाघशीर पनडुब्बी में की यात्रा, स्वदेशीकरण और समुद्री सुरक्षा का दिया संदेश 

पनडुब्बी में यात्रा करने वाली पहली महिला राष्ट्रपति 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आईएनएस वाघशीर पनडुब्बी में की यात्रा, स्वदेशीकरण और समुद्री सुरक्षा का दिया संदेश 

कारवार नौसेना अड्डे से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वदेशी कालवरी श्रेणी पनडुब्बी आईएनएस वाघशीर में यात्रा कर नौसेना इतिहास में उपलब्धि जोड़ी। उन्होंने नौसेना प्रमुख के साथ पश्चिमी तट का दौरा किया। यह स्वदेशीकरण व समुद्री सुरक्षा का संदेश है। यात्रा गोवा-कर्नाटक-झारखंड कार्यक्रम का हिस्सा रही। यह मनोबल बढ़ाने वाली यात्रा है, वे पनडुब्बी में जाने वाली महिला राष्ट्रपति हैं।

कारवार। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्नाटक के कारवार नौसेना अड्डे से भारतीय नौसेना की स्वदेशी कालवरी श्रेणी की पनडुब्बी आईएनएस वाघशीर में यात्रा की। उनकी इस यात्रा को भारत के नौसेना इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। राष्ट्रपति ने नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी के साथ पश्चिमी तट का दौरा भी किया।

सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर की यात्रा से बढ़ा मनोबल :

सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर के रूप में राष्ट्रपति मुर्मू की पनडुब्बी में उपस्थिति ने स्वदेशीकरण एवं समुद्री सुरक्षा के प्रति राष्ट्रीय प्रतिबद्धता को रेखांकित किया है। यह पनडुब्बी यात्रा राष्ट्रपति की गोवा, कर्नाटक और झारखंड की चार दिवसीय यात्रा का हिस्सा है। पनडुब्बी शनिवार शाम को गोवा के लिए रवाना हुई थी।

जमशेदपुर में शताब्दी समारोह में शामिल होंगी : सोमवार को राष्ट्रपति झारखंड के जमशेदपुर में ओल चिकी के शताब्दी समारोह में शामिल होंगी। उसी दिन वे जमशेदपुर स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) के 15वें दीक्षांत समारोह को भी संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति मंगलवार को झारखंड के गुमला में अंतरराज्यीय जनसंस्कृति समागम समारोह-कार्तिक यात्रा को संबोधित करेंगी।

Read More घने कोहरे और जहरीले धुएं की चपेट में दिल्ली, एक्यूआई 400 पार 

लड़ाकू विमानों में भी उड़ान भर चुकीं राष्ट्रपति :

Read More जेसीबी वर्कशॉप में लगी भीषण आग : भभका सर्विस सेन्टर, 100 से अधिक फायरमैन आग बुझाने में जुटे

द्रौपदी मुर्मू भारतीय वायुसेना के दो लड़ाकू विमानों में उड़ान भरने वाली भारत की पहली राष्ट्रपति भी हैं। राष्ट्रपति मुर्मू ने 29 अक्टूबर को अंबाला एयरफोर्स स्टेशन से राफेल में उड़ान भरी थी। उनके विमान की पायलट स्क्वाड्रन लीडर शिवांगी सिंह थीं। उससे पहले राष्ट्रपति मुर्मू ने 7 अप्रैल 2023 को असम के तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन से सुखोई 30 फाइटर जेट में उड़ान भरी थी।

Read More HRCBM की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: बांग्लादेश में कम नहीं हो रहे अल्पसंख्यकों पर हमले, घरों को आग लगा रहे कट्टरपंथी 

पनडुब्बी में यात्रा करने वाली पहली महिला राष्ट्रपति :

मुर्मू देश की ऐसी दूसरी और पहली महिला राष्ट्रपति हैं जिन्होंने पनडुब्बी में यात्रा की है। उनसे पहले तत्कालीन राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने पहली बार पनडुब्बी में यात्रा करके सैनिकों में जोश का संचार किया था। श्रीमती मुर्मू ने जंगी जहाजों राफेल और सुखोई 30 में भी उड़ान भरी है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

साबरमती-नई दिल्ली स्वर्ण जयंती राजधानी एक्सप्रेस रेलसेवा में डिब्बें की अस्थाई बढोतरी, कुल 23 होंगे डिब्बे साबरमती-नई दिल्ली स्वर्ण जयंती राजधानी एक्सप्रेस रेलसेवा में डिब्बें की अस्थाई बढोतरी, कुल 23 होंगे डिब्बे
अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए साबरमती-नई दिल्ली स्वर्ण जयंती राजधानी एक्सप्रेस में थर्ड एसी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की...
मनरेगा में पहले काम के बदले बजट और अब बजट के बदले काम : जूली
आंध्र प्रदेश में भीषण हादसा, ओएनजीसी कुएं से भारी गैस रिसाव, पूरे इलाके में मची सनसनी
हनुमानगढ़ जिले में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए 10 तक अवकाश, आदेश की सख्ती से पालना के दिए निर्देश 
परवन वृहद सिंचाई परियोजना के लिए भूमि अवाप्ति की अधिसूचना जारी, परवन सिंचाई परियोजना को मिली रफ्तार
राजस्थान विश्वविद्यालय में अंबेडकर पीठ समाप्त करने के विरोध में NSUI का उग्र प्रदर्शन, जानें पूरा मामला 
फ्रांस: नए सामाजिक सुरक्षा बजट के विरोध में निजी डॉक्टरों की 10 दिनी हड़ताल शुरू, स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं