जेसीबी वर्कशॉप में लगी भीषण आग : भभका सर्विस सेन्टर, 100 से अधिक फायरमैन आग बुझाने में जुटे

20 दमकलों ने लगाए दो-दो फेरे

जेसीबी वर्कशॉप में लगी भीषण आग : भभका सर्विस सेन्टर, 100 से अधिक फायरमैन आग बुझाने में जुटे

भांकरोटा थाना इलाके में अजमेर रोड स्थित जेसीबी वर्कशाप में सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे भीषण आग लग गई। धूएं का गुबार करीब तीन किलोमीटर दूर से दिख रहा था। आसमान काला हो गया और आग की लपटें उठती रहीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 20 दमकलों की सहायता से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। हादसे के समय वहां काम कर रहे 70-80 कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई।

जयपुर। भांकरोटा थाना इलाके में अजमेर रोड स्थित जेसीबी वर्कशाप में सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे भीषण आग लग गई। धूएं का गुबार करीब तीन किलोमीटर दूर से दिख रहा था। आसमान काला हो गया और आग की लपटें उठती रहीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 20 दमकलों की सहायता से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। हादसे के समय वहां काम कर रहे 70-80 कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई। वर्कशॉप की एक दीवार के पास ही पेट्रोल पम्प स्थित है, ऐसे में वहां आग तक आग को पहुंचने से रोकने में फायरकर्मी सफल रहे, जिससे बड़ा हादसा टल गया। मौके पर कलक्टर, डीसीपी और चीफ फायर ऑफीसर पहुंचे। डीसीपी वेस्ट हनुमान प्रसाद ने बताया कि सोमवार शाम वर्कशॉप में भीषण आग लगने की सूचना मिली थी। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। वर्कशॉप में आग बुझाने के यंत्र भी मौजूद नहीं थे। 20 दमकलों ने 2-2 फेरे लगाकर आग पर काबू पाया। 

बड़ी संख्या में क्षतिग्रस्त हुई जेसीबी 
असिस्टेंट फायर ऑफीसर भंवर सिंह ने बताया कि आग से वर्कशॉप में रखी बड़ी संख्या में जेसीबी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे से पहले बेल्डिंग का काम चल रहा था। इस दौरान वहां ऑयल भी रखा था। ऐसे में अचानक आग पकड़ ली। आग से लाखों रुपए कीमत की जेसीबी का नुकसान हुआ है।  

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब में आम आदमी पार्टी का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन : नेताओं के खिलाफ व्यक्त किया रोष, कार्यकर्ताओं ने की सार्वजनिक माफी की मांग पंजाब में आम आदमी पार्टी का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन : नेताओं के खिलाफ व्यक्त किया रोष, कार्यकर्ताओं ने की सार्वजनिक माफी की मांग
मुद्दे को लेकर पार्टी कार्यकर्ता पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस नेताओं और विधायकों के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे...
Weather Update : प्रदेश में फिर बारिश के आसार, धीरे-धीरे कम होगा सर्दी का असर  
इंटरनेशनल मार्केट की गिरावट का असर : सोना और चांदी कमजोर, जानें कितने गिरे भाव
मोदी ने किया सेवा तीर्थ का उद्घाटन : किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के किए फैसले, संबंधित फाइलों पर किए हस्ताक्षर
किसान सारथी 2.0 संवेदीकरण एवं जागरूकता कार्यशाला : डिजिटल कृषि को मिलेगा बढ़ावा, किसानों को घर बैठे उपलब्ध होगी उन्नत तकनीकी जानकारी
छत्तीसगढ़ में निवेश और औद्योगिक विकास के अपार अवसर, उद्यमियों को मिला न्योता
किसानों के लिए आमदनी की असीम संभावनाओं के द्वार खोलेगा आंवला, क्रेता-विक्रेता सम्मेलन और प्रदर्शनी होगी