राष्ट्रपति मुर्मु ने चार हस्तियों को भारत रत्न से किया सम्मानित 

राष्ट्रपति मुर्मु ने चार हस्तियों को भारत रत्न से किया सम्मानित 
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पूर्व प्रधानमंत्री पी वी नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर और महान कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर एम एस स्वामीनाथन को देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया।

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पूर्व प्रधानमंत्री पी वी नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर और महान कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर एम एस स्वामीनाथन को देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया।

इन चारों हस्तियों को यह सम्मान मरणोंपरांत दिया गया है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे लाल कृष्ण आडवाणी को भी भारत रत्न दिए जाने की घोषणा की गई थी, लेकिन उन्हें आज यह सम्मान नहीं दिया गया।

राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में नरसिम्हा राव के पुत्र पी वी प्रभाकर राव, चौधरी चरण सिंह के पौत्र जयंत सिंह, कर्पूरी ठाकुर के पुत्र रामनाथ ठाकुर और डॉक्टर स्वामीनाथन की पुत्री नित्या राव ने यह सम्मान लिया।

इस मौक़े पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राज्य सभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, कई केंद्रीय मंत्री तथा अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Read More प्रदेश में नहीं रहेगा चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का असर : सुबह शाम हल्की सर्दी, दिन और रात के पारे में आया उछाल

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बैंकॉक जाने की थी तैयारी, बैग खुलते ही उड़े अधिकारियों के होश; 3.5 करोड़ की विदेशी मुद्रा जब्त बैंकॉक जाने की थी तैयारी, बैग खुलते ही उड़े अधिकारियों के होश; 3.5 करोड़ की विदेशी मुद्रा जब्त
एयरपोर्ट पर विदेशी मुद्रा की बड़ी खेप पकड़ी गई। डीआरआई ने खुफिया सूचना पर बैंकॉक जा रहे सात यात्रियों को...
छठ पर घर जाने वालों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, स्पेशल ट्रेन होगी संचालित
भजनलाल शर्मा ने स्नेह मिलन समारोह में आमजन से की मुलाकात, राजस्थानी संस्कृति और सामाजिक सौहार्द की दिखी झलक
अभिषेक बनर्जी के कार्यालय पर क्यों लगा ताला? हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी रिपोर्ट
धान खरीद का लक्ष्य अधूरा, किसानों को भुगतान भी नहीं! सैलजा ने भाजपा सरकार को घेरा
समदड़ी-भीलड़ी रेलखंड पर 220 किमी ट्रैक नवीनीकरण पूरा, भारतीय रेल में ट्रैक क्वालिटी इंडेक्स सर्वोच्च
दिल्ली में अब यमुना की लहरों पर दौड़ेगा क्रूज, जानिए कितना होगा किराया