प्रियंका ने ली लोकसभा की सदस्यता की शपथ, राहुल गांधी के साथ पहुंची संसद

ओम बिरला ने उनका नाम पुकारा

प्रियंका ने ली लोकसभा की सदस्यता की शपथ, राहुल गांधी के साथ पहुंची संसद

सोनिया गांधी और राहुल गांधी संसद भवन परिसर में पहुंचे। बाद में वह राहुल गांधी के साथ लोकसभा में गई, जहां उन्हें सदन की सदस्यता की शपथ दिलाई गई।

नई दिल्ली। केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में विजय घोषित कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोकसभा की सदस्यता ग्रहण की। लोकसभा की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई अध्यक्ष ओम बिरला ने उनका नाम पुकारा और उन्हें लोकसभा की सदस्यता की शपथ दिलाई गई। आम चुनाव में राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश की रायबरेली संसदीय सीट के साथ ही यह सीट जीती थी, लेकिन उन्होंने बाद में इस सीट से इस्तीफा दे दिया और प्रियंका को चुनाव मैदान में उतारा।

इससे पहले वाड्रा के साथ कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी संसद भवन परिसर में पहुंचे। बाद में वह राहुल गांधी के साथ लोकसभा में गई, जहां उन्हें सदन की सदस्यता की शपथ दिलाई गई।

Tags: priyanka

Post Comment

Comment List

Latest News

पूर्व सैनिकों के सम्मान में ‘ऑनर रन’ मैराथन : CM बोले— जवानों का त्याग ही हमारी सुरक्षा की ढाल पूर्व सैनिकों के सम्मान में ‘ऑनर रन’ मैराथन : CM बोले— जवानों का त्याग ही हमारी सुरक्षा की ढाल
अल्बर्ट हॉल रविवार सुबह देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। मौका था दक्षिण पश्चिमी कमान की ओर से पूर्व...
मेटल मजदूरों को 15 लाख मुआवजा देने तक सड़कों पर लड़ाई लड़ेंगे: खाचरियावास
ऑटो चालक ने बरती लापरवाही तो सवारी ने कराया मुकदमा दर्ज
गोवा अग्निकांड पर राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया दुख, आर्थिक सहायता देने का एलान
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया बी आर ओ की पांच हजार करोड़ रूपये की 121 परियोजनाओं का उद्घाटन
इंस्टाग्राम फ्रेंडशिप बनी ब्लैकमेलिंग का जाल: युवती ने लिव-इन का झांसा देकर 10 लाख की मांग
डे 2 राउंड-अप: जयगढ़ हेरिटेज फेस्टिवल 2025 ने जयपुर में अपने सांस्कृतिक संवाद को विस्तार दिया