राहुल गांधी का भाजपा सरकार पर हमला : इंजीनियर की मौत भारत के शहरी ढांचे का पतन, बोले- देश में जवाबदेही की कमी 

युवराज मेहता की तस्वीर साझा की

राहुल गांधी का भाजपा सरकार पर हमला : इंजीनियर की मौत भारत के शहरी ढांचे का पतन, बोले- देश में जवाबदेही की कमी 

देश में समस्या पैसे, तकनीक या समाधान की नहीं, बल्कि जवाबदेही की कमी की है। उन्होंने अपनी पोस्ट में युवराज मेहता की तस्वीर साझा की है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में  नोएडा के सेक्टर-150 में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोला है। गांधी ने मंगलवार सुबह 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए इसे भारत के शहरी ढांचे के पतन का उदाहरण बताया और कहा कि देश में समस्या पैसे, तकनीक या समाधान की नहीं, बल्कि जवाबदेही की कमी की है। उन्होंने अपनी पोस्ट में युवराज मेहता की तस्वीर साझा की है।

गौरतलब है कि युवराज मेहता गुरुग्राम की एक आईटी कंपनी में कार्यरत थे और नोएडा में रहते थे। वह अपने घर लौट रहे थे। घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम थी। सेक्टर-150 स्थित टाटा यूरेका पार्क के पास, घर से एक किलोमीटर से भी कम दूरी पर, उनकी कार एक मोड़ के पास नियंत्रण खो बैठी और 20 फीट गहरे पानी में गिर गई। इस हादसे में युवराज मेहता की मौत हो गई।

Tags: rahul

Post Comment

Comment List

Latest News

चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए 1,111 केंद्रीय पर्यवेक्षक तैनात, अप्रेल में होंगे चुनाव चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए 1,111 केंद्रीय पर्यवेक्षक तैनात, अप्रेल में होंगे चुनाव
चुनाव आयोग ने निष्पक्ष मतदान हेतु 1,111 पर्यवेक्षकों को तैनात किया है। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल सहित चुनावी राज्यों...
इजरायली हमले में ईरानी बासिज बल के प्रमुख गुलामरेजा सुलेमानी की मौत, ईरान ने जताई कड़ी नाराजगी
अशोक गहलोत ने व्हीलचेयर फेंसिंग ट्रायल में सुविधाओं की कमी पर उठाए सवाल, कहा- खिलाड़ियों के साथ संवेदनहीनता
संघ की और से एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर 29 मार्च को होगा : 4000 लोगों की जांच, दवाइयां और ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध
एआईसीसी ने तेलंगाना में पार्टी-सरकार समन्वय को मजबूत करने के लिए समिति का किया गठन, प्रशासनिक गतिविधियों के कुशल संचालन के लिए भी करेंगे काम
नाइजीरिया में भीषण आतंकवादी हमला: 23 से अधिक लोगों की मौत, अन्य 108 घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
तकनीकी कार्य के कारण रेलसेवाएं रेगूलेट : कई प्रमुख रेल सेवाएं देरी से चलेंगी, यात्रियों को समय में बदलाव के लिए सतर्क रहने की सलाह