त्रिपुरा के छात्र की निर्मम हत्या पर राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा-नफरत रातोरात पैदा नहीं होती

राहुल गांधी का देहरादून हिंसा पर प्रहार

त्रिपुरा के छात्र की निर्मम हत्या पर राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा-नफरत रातोरात पैदा नहीं होती

राहुल गांधी ने देहरादून में त्रिपुरा के छात्र अंजेल चकमा की हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने इसे "घृणा अपराध" करार देते हुए केंद्र सरकार पर नफरत को सामान्य बनाने का आरोप लगाया। गांधी ने चकमा परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और दोषियों के खिलाफ सख्त न्याय की मांग की।

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तराखंड के देहरादून में त्रिपुरा के छात्र अंजेल चकमा के साथ हुई बर्बरता पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह देश में फैल रही नफरत का ताजा उदाहरण है। राहुल गांधी ने दोनों भाईयों को न्याय देने की मांग करते हुए सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, देहरादून में अंजेल चकमा और उनके भाई माइकल के साथ जो हुआ वह एक भयानक घृणा से उपजा अपराध है। नफरत रातोरात पैदा नहीं होती। अब वर्षों से इसे रोजाना-विशेष रूप से युवाओं को-जहरीली सामग्री और गैर-जिम्मेदाराना आख्यानों के माध्यम से नफरता का जहर खिलाया जा रहा है और सत्तारूढ़ सरकार के नफरत फैलाने वाले नेतृत्व द्वारा इसे सामान्य बनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा, भारत का निर्माण बंधुत्व, समानता और प्रेम आधारित है तथा एकता पर हुआ है। भय और दुव्र्यवहार के लिए इस माहौल में कहीं काई जगह ही नहीं है। हमारा प्रेम और विविधता का देश हैं। हमें एक मृत समाज नहीं बनना चाहिए जो साथी भारतीयों को निशाना बनाए जाने पर आंखें मूंद लेता है। हमें इस पर विचार करना चाहिए और इसका सामना करना चाहिए कि हम अपने देश को क्या बनने दे रहे हैं।

इसके आगे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, मेरी संवेदनाएं चकमा परिवार और त्रिपुरा तथा उत्तर पूर्व के लोगों के साथ हैं। हमें आपको अपने साथी भारतीय भाई-बहन कहने पर गर्व है। गौरतलब है कि, उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में शराब के नशे में धुत युवकों ने बीच सड़क पर त्रिपुरा के एक छात्र एंजेल चकमा को चाकुओं से गोद दिया और 17 दिन तक आईसीयू में चले इलाज के बाद शुक्रवार को उसकी मृत्यु हो गई।

Post Comment

Comment List

Latest News

चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए 1,111 केंद्रीय पर्यवेक्षक तैनात, अप्रेल में होंगे चुनाव चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए 1,111 केंद्रीय पर्यवेक्षक तैनात, अप्रेल में होंगे चुनाव
चुनाव आयोग ने निष्पक्ष मतदान हेतु 1,111 पर्यवेक्षकों को तैनात किया है। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल सहित चुनावी राज्यों...
इजरायली हमले में ईरानी बासिज बल के प्रमुख गुलामरेजा सुलेमानी की मौत, ईरान ने जताई कड़ी नाराजगी
अशोक गहलोत ने व्हीलचेयर फेंसिंग ट्रायल में सुविधाओं की कमी पर उठाए सवाल, कहा- खिलाड़ियों के साथ संवेदनहीनता
संघ की और से एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर 29 मार्च को होगा : 4000 लोगों की जांच, दवाइयां और ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध
एआईसीसी ने तेलंगाना में पार्टी-सरकार समन्वय को मजबूत करने के लिए समिति का किया गठन, प्रशासनिक गतिविधियों के कुशल संचालन के लिए भी करेंगे काम
नाइजीरिया में भीषण आतंकवादी हमला: 23 से अधिक लोगों की मौत, अन्य 108 घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
तकनीकी कार्य के कारण रेलसेवाएं रेगूलेट : कई प्रमुख रेल सेवाएं देरी से चलेंगी, यात्रियों को समय में बदलाव के लिए सतर्क रहने की सलाह